19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'NDA परिवार में आपका स्वागत है...', जीतनराम मांझी ने चंपई सोरेन के...

‘NDA परिवार में आपका स्वागत है…’, जीतनराम मांझी ने चंपई सोरेन के लिए किया पोस्ट

Published on

नई दिल्ली,

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की संभावना है. अपने X हैंडल पर लिखे एक लंबे चौड़े पोस्ट में चंपई सोरेन ने इसके संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही झामुमो छोड़ देंगे. इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके लगभग इस बात की पुष्टि कर दी है कि चंपई सोरेन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

जीतनराम मांझी ने चंपई सोरेन को टैग करते हुए X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘चंपई दा आप टाइगर थे, टाइगर हैं और टाइगर रहेंगे. NDA परिवार में आपका स्वागत है. जोहार टाइगर.’ बता दें कि मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस में शामिल है. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में जीतन राम मांझी एमएसएमई मंत्री हैं. बता दें कि बिहार से अलग होकर एक अलग झारखंड राज्य के निर्माण में अपनी भूमिका के लिए चंपई सोरेन को ‘टाइगर ऑफ कोल्हान’ के नाम से जाना जाता है.

इन अटकलों के बीच कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं, चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने काफी ‘आत्म-चिंतन’ के बाद अपने भविष्य के लिए तीन संभावित विकल्पों के बारे में बात की. जेएमएम नेता ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंची और उन्हें पार्टी के अंदर अपनी भूमिका को लेकर कड़वा अनुभव मिला, जिसने उन्हें वैकल्पिक रास्ता तलाशने के लिए मजबूर किया.

चंपई सोरेन ने यह पोस्ट दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद किया, जिससे उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को और बल मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि जुलाई के पहले सप्ताह में उनके सभी सरकारी कार्यक्रम उनकी जानकारी के बिना पार्टी नेतृत्व द्वारा अचानक रद्द कर दिए गए और तब वह मुख्यमंत्री पद पर थे. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जब मैंने कार्यक्रम रद्द करने के कारणों के बारे में पूछा तो मुझे बताया गया कि 3 जुलाई को पार्टी विधायकों की बैठक है और मैं तब तक किसी भी सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकता.’

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...