21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिभारत के मुसलमान को बांग्लादेश के हिंदू से क्या करना है?', योगी...

भारत के मुसलमान को बांग्लादेश के हिंदू से क्या करना है?’, योगी पर बरसे ओवैसी, PM से बोले- शेख हसीना को वापस भेजिए

Published on

नई दिल्ली

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। ओवैसी ने सीएम योगी के डीएनए वाले बयान पर न्यूज एजेंसी को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के मुसलमान को बांग्लादेश के हिंदू से क्या करना है। यहां पर भी माइनॉरिटी है, वहां पर भी माइनॉरिटी है। भारत का एक नागरिक, वहां जो हो रहा है, उसके लिए कैसे जिम्मेदार है।उन्होंने शेख हसीना को शरण देने का जिक्र करते हुए सवाल किया, “क्यों बीजेपी सरकार अपदस्थ नेता को यहां पर अपने पास रखे हुए है, भिजवा दीजिए वापस।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए योगी आदित्यनाथ सब ज्यूडिस मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। ये बिलकुल गलत है। संभल का मुद्दा बहुत पहले खत्म हो चुका है। बाबरी मस्जिद के बारे में वो झूठ बोल रहे हैं। योगी अपर कास्ट के हैं और डीएनए की बात कर रहे हैं।

X के जरिए भी ओवैसी ने रखी अपनी बात
इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए कहा कि योगी ने आज बांग्लादेश की माइनॉरिटी, बाबरी मस्जिद और संभल के बारे में कुछ बेतुकी टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि किसी भी माइनॉरिटी को कहीं भी सताया नहीं जाना चाहिए। लेकिन बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार का भारतीय मुसलमानों से क्या लेना-देना है? या फिर उनका मतलब यह है कि यहां मुसलमानों के साथ बंधकों जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए? ओवैसी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, “अगर उन्हें बांग्लादेशी माइनॉरिटी की इतनी चिंता है तो आप शेख हसीना को वापस क्यों नहीं भेज देते? वह भारत में क्यों रह रही हैं?”

AIMIM प्रमुख ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने खुद माना है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि बाबरी मस्जिद किसी मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। संभल जामा मस्जिद का मामला भी 1877-79 में सुलझा लिया गया था और कोर्ट ने साफ कहा था कि संभल की जामा मस्जिद एक मस्जिद है और वहां कोई मंदिर नहीं है, न ही वहां हिंदू पूजा की जाती है।

योगी आदित्यनाथ पर प्रहार करते हुए उन्होंने आगे कहा कि योगी की दुकान में सच्चाई की कोई वैल्यू नहीं है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम आराम से बैठ जाएंगे और उनका विश्वास करेंगे। ओवैसी ने कहा कि योगी के बयान दर्शाते हैं कि मस्जिदों को मंदिर में बदलने के ये मामले “BJP द्वारा स्पॉन्सर्ड” हैं। जब कोई मामला कोर्ट में विचाराधीन हो तो किसी को भी उसे प्रभावित करने का अधिकार नहीं है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...