12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिवोटिंग के बाद क्या रहेगी विपक्षी रणनीति? दिल्ली में INDI गठबंधन की...

वोटिंग के बाद क्या रहेगी विपक्षी रणनीति? दिल्ली में INDI गठबंधन की बैठक, जानिए कौन-कौन हो रहा शामिल

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव में सातवें और आखिरी फेज के लिए 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही। इसी बीच आगे की रणनीति पर चर्चा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए राहुल गांधी पहुंच चुके हैं। माना जा रहा कि बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की क्या रणनीति होनी चाहिए। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि इसमें गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में नहीं आएंगी। महबूबा मुफ्ती भी इस बैठक में शामिल नहीं हो रहीं।

ममता-स्टालिन नहीं होंगे शामिल
ममता बनर्जी के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इंडिया गठबंधन की इस बैठक से अनुपस्थित रह सकते हैं। हालांकि उनके स्थान पर उनकी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य बैठक में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। शनिवार को सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की कई सीटों पर मतदान हो रहा है। यही कारण है कि ममता बनर्जी दिल्ली नहीं आ रहीं। हालांकि, मतदान की बात की जाए इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों से जुड़े कई राज्यों में वोटिंग हो रही। सातवें चरण में बिहार में भी मतदान चल रहा है। बिहार में लालू यादव की पार्टी आरजेडी इंडिया गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे।

खरगे ने बुलाई है बैठक
सातवें और आखिरी फेज में पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते कई दिनों से पंजाब में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। आम आदमी पार्टी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, फारुख अब्दुल्ला समेत इंडिया गठबंधन के कई अन्य नेता शामिल हो सकते हैं।

महबूबा भी बैठक में नहीं आ रहीं
हालांकि, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की दिल्ली में होने वाली बैठक में उनके निजी कारणों से शामिल होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं संभवत: नहीं जाऊं क्योंकि मेरी मां की आंख की सर्जरी हुई है। विपक्षी गठबंधन के शीर्ष नेता लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन का आकलन करने और नतीजों के मद्देनजर रणनीति बनाने के लिए दोपहर बाद राष्ट्रीय राजधानी में बैठक करेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी दोनों को ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में आमंत्रित किया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला बैठक के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की उम्मीद जताई है। राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि 4 जून को एक नया सवेरा होने वाला है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...