5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी की जीत के बाद क्या करेगी कांग्रेस पार्टी? अमित शाह ने...

बीजेपी की जीत के बाद क्या करेगी कांग्रेस पार्टी? अमित शाह ने 4 जून के लिए की भविष्यवाणी

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव में छठ चरणों के मतदान हो चुके हैं। सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी। वहीं 4 जून को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए बताया कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने और बीजेपी की जीत के बाद क्या होगा। उन्होंने बताया कि बीजेपी की जीत के बाद कांग्रेस क्या करेगी।

‘कांग्रेस हार के लिए ईवीएम को ठहराएगी दोषी’
दरअसल यूपी के कुशीनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, 4 जून को मोदी, बीजेपी और एनडीए की जीत निश्चित है। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता क्या करेंगे, उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी हार के लिए ईवीएम को दोषी ठहराएगी। गृह मंत्री ने कहा, “4 जून को मोदी जी, भाजपा और एनडीए की जीत निश्चित है। आप देखेंगे कि 4 जून की दोपहर को राहुल बाबा के लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि वे ईवीएम के कारण हारे हैं।”

‘खरगे पर डाला जाएगा हार का दोष’
शाह ने यह भी दावा किया कि हार का दोष कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे पर डाला जाएगा। गृहमंत्री ने कहा, “हार का दोष खरगे साहब पर भी आएगा।” शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद खरगे अपना पद खो देंगे। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल और प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा कि हार के लिए उन दोनों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा।

‘4 जून को अखिलेश को 4 सीटें भी नहीं मिलेंगी’
गृह मंत्री ने यह भी दावा किया कि एनडीए ने पहले पांच चरणों के मतदान में 310 सीटें पार कर ली हैं। उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली में उन्होंने कहा, “मेरे पास पहले पांच चरणों का ब्योरा है। लोकसभा चुनाव के पांच चरणों में पीएम मोदी ने 310 सीटें पार कर ली हैं। राहुल 40 से आगे नहीं बढ़ पाएंगे और अखिलेश यादव को 4 जून को 4 सीटें भी नहीं मिलेंगी।”

शाह ने कहा, ”राहुल 40 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएंगे, अखिलेश को 4 जून को 4 सीटें भी नहीं मिलेंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दल दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देंगे लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण 1 जून को होना है। शनिवार को छठे चरण में 58 सीटों पर मतदान हुआ और 63.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनावी नतीजे 4 जून को घोषित किये जायेंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...