15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिमुझे जब जवाब देना होगा तब वो सदन में ... वक्फ बिल...

मुझे जब जवाब देना होगा तब वो सदन में … वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान किरेन रिजिजू ने कपिल सिब्बल पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा से वक्फ बिल पास होने के बाद अब राज्यसभा में इस विधेयक पर चर्चा हो रही है। गुरुवार को चर्चा के दौरान कपिल सिब्बल ने कई प्वाइंट्स उठाए। उन्होंने कहा कि समझ लीजिए कि मेरे पास कुछ प्रॉपर्टी है। मैं हिंदू हूं, मुसलमान हूं, सिख हूं या ईसाई हूं। मैं उस प्रॉपर्टी को चैरिटी में देना चाहता हूं तो उसे कौन रोक सकता है। कोई नहीं रोक सकता है। इतिहास में ऐसा अधिकार है कि कोई गैर मुस्लिम भी वक्फ बना सकता है। 1954 और 1995 में जो प्रावधान लाया गया कि केवल मुसलमानों को वक्फ बना सकते हैं और कोई नहीं बना सकता। कपिल सिब्बल ने इस दौरान कई मुद्दों का जिक्र किया, जिस पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया।

सिब्बल ने कही ऐसी बात बीच में आए रिजिजू
किरेन रिजिजू ने कहा कि हम चाहते हैं वरिष्ठ सांसद सदन में बैठे और डिबेट में हिस्सा लेंगे तो अच्छा रहेगा। समस्या क्या है कि वो प्रश्न करके और अपनी बात रख के चले जाते हैं। वो क्लैरिफिकेशन नहीं सुनते हैं। वो कुछ ऐसा सवाल रखकर चले जाते हैं लेकिन फिर सुनने के लिए बैठते नहीं हैं। रात में जब उनके सवालों के जवाब दूंगा तो वो रहेंगे नहीं। ऐसी परिस्थिति में मुझे क्या करना चाहिए। इसके बाद सदन में काफी शोरशराबा शुरू हो गया।

वक्फ बिल पर किरेन रिजिजू ने क्लीयर किया स्टैंड
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि वरिष्ठ सांसद होने के नाते कपिल सिब्बल ने अपनी बात रखी। उन्होंने चार राज्यों के धार्मिक जमीन की तुलना कर दी। वक्फ प्रॉपर्टी धार्मिक संपत्ति नहीं होता है, वक्फ प्रॉपर्टी अलग है। वो सिविल है। यहां उन्होंने उदाहरण गलत देकर चले गए। फिर बोलते हैं कि मेरा जमीन है, मेरा प्रॉपर्टी है और आप कौन होता है कानून बनाने वाला। मैं इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि अभी वो चले जाएंगे। इस पर जगदीप धनखड़ ने कहा कि अभिषेक मनु सिंघवी चले गए हैं।

आप पर अपनी बात रख के चले जाएंगे, हमारी नहीं सुनेंगे- रिजिजू
किरेन रिजिजू ने कहा कि जब कोई ट्रस्ट बनाता है तो ट्रस्ट को कौन चलाता है। उसकी निगरानी कौन करता है चैरिटी कमिश्नर। अगर आप हिंदू हैं तो ट्रस्टी कमिश्नर में हिंदू ही आ सकते हैं, मुस्लिम ही आ सकते हैं। ऐसा हो सकता है क्या। देश में एक ही कानून चलेगा तो ही सही है। मैं इस पर खुलकर जवाब दे सकता हूं मगर ये जवाब देने का समय नहीं है। आप पर अपनी बात रख के चले जाएंगे फिर हमारी नहीं सुनेंगे तो ये अधूरा रह जाएगा।

कपिल सिब्बल ने वक्फ बिल पर क्या कहा जानिए
इससे पहले कपिल सिब्बल ने कहा कि देश में जब वन नेशन वन लॉ होना है तो फिर ये कहना कि केवल मुसलमान ही वक्फ दे सकता है किस तरह से सही है। प्रॉपर्टी मेरी, मालकियत मेरी फिर आप कौन होते हो कि चैरिटी में किसे देना है या नहीं देना है। इस बिल में ये प्रावधान रखा क्यों गया ये अपने आप में सवाल है। इसी के बाद किरेन रिजिजू ने अपनी बात रखी। साथ ही अपील किया कि जब मैं इस पर रिप्लाई करूं तो आपको सुनने के लिए होना चाहिए।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...