13.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में बीजेपी का दूल्हा कौन? जेपी नड्डा ने बताया साफ-साफ, बोले-...

दिल्ली में बीजेपी का दूल्हा कौन? जेपी नड्डा ने बताया साफ-साफ, बोले- केजरीवाल झूठ का पुलिंदा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनावी रण में मात देने के लिए उतर आए हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है।

न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में जेपी नड्डा ने केजरीवाल को आड़े हाथों लिया और केजरीवाल को झूठ का इनसाइक्लोपीडिया बता डाला। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के वोटरों में बदलाव की भूख दिख रही है और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में सरकार बनाने की ताकत और इच्छा शक्ति दिख रही है।

‘आप-दा की पार्टी को सबक सिखाना है
उन्होंने कहा, ‘इस बार दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि आप-दा की पार्टी को सबक सिखाना है और दिल्ली में बीजेपी की डबल इंजन सरकार को लाना है।’ नड्डा ने कहा, ‘दिल्ली में डबल इंजन की सरकार इसलिए जरूरी है, क्योंकि ये देश की राजधानी है, जो वक्त केजरीवाल को मिला, उसके लिए तो मैं ये ही कहूंगा कि केजरीवाल खुद में झूठ का इनसाइक्लोपीडिया हैं, अब दिल्ली की जनता समझ चुकी है।’

किस रणनीति पर काम कर रही बीजेपी?
बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि ‘बीजेपी की ग्रोथ और इंटरनल करेक्शन, ये एक रेगुलर मैकेनिज्म है और इस पर बहुत काम हुआ है। आज भारतीय जनता पार्टी जो 5 साल पहले थे, उससे बहुत अलग है। अगर हम बूथ स्तर पर जाएं तो हमारे पास अब वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता है। कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग, झुग्गी में हमारा शामिल होना, हमारे काम की स्थापना होना और पार्टी की अपनी ताकत बढ़ना। इसकी वजह से बीजेपी दिल्ली में उभरते हुए सरकार बनाने की स्थिति में आई है।’

दिल्ली में बीजेपी का सीएम फेस कौन?
दिल्ली में BJP का दूल्हा मतलब सीएम फेस कौन होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि ऐसा है कि हर चुनाव में हर राजनीतिक पार्टी अपने बचाव के लिए कोई ना कोई मुद्दा लेकर आती है। कई बार लोग नेतृत्व का विषय उठाते हैं, लेकिन बीजेपी के पास हर राज्य के लिए अलग-अलग रणनीति है। बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि राजस्थान में भी हमारे घोड़े पर दूल्हा नहीं था, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हमारे घोड़े पर दूल्हा नहीं था।’ जेपी नड्डा ने दिल्ली में सीएम फेस के बारे में कोई खुलासा नहीं किया।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...