19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिहिमाचल में कांग्रेस ने क्यों लागू नहीं की ओल्ड पेंशन स्कीम... खरगे...

हिमाचल में कांग्रेस ने क्यों लागू नहीं की ओल्ड पेंशन स्कीम… खरगे के ‘यू-टर्न’ वाले बयान पर BJP का पलटवार

Published on

नई दिल्ली

‘यूनिफाइड पेंशन स्कीम’ के ऐलान के साथ ही देश का सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने इस पेंशन स्कीम को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि यूपीएस में ‘यू’ का मतलब मोदी सरकार का यू-टर्न है। अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस से पूछा है ‘क्या हिमाचल प्रदेश में आपकी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू की?’ बीजेपी के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस घोषणा पार्टी बनकर रह गई है।

रविशंकर प्रसाद ने सवाल करते हुए कहा, ‘कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं ही करेगी या कभी उन पर अमल भी करेगी? पिछले दो सालों से कांग्रेस पार्टी पुरानी पेंशन योजना को भारतीय राजनीति में तूफान बनाकर घूम रही है। कर्मचारियों के हित में मोदी सरकार हर वो काम कर रही है, जो वह कर सकती है। भारत के कर्मचारी देश के लिए काम करते हैं। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि सत्ता में कौन सी पार्टी है। उनके काम से ही देश आगे बढ़ता है।’

’23 लाख कर्मचारियों को 50 फीसदी फिक्स पेंशन मिलेगी’
उन्होंने कहा कि 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फीसदी फिक्स पेंशन दी जाएगी। इस फैसले में कल्याणकारी राज्य की कल्पना झलकती है। केंद्र सरकार इसके लिए पूरी फंडिंग करेगी। कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने वह सब किया जो वह कर सकती थी। नरेंद्र मोदी सरकार इसी तरह काम करती है। वह सलाह-मशवरा करके काम करती है और जो भी करती है, जनहित में करती है। 23 लाख कर्मचारी और उनके परिवार जनहित के लिए काम करते हैं।

राहुल गांंधी से बीजेपी ने पूछा ये सवाल
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि राहुल गांधी के लिए सवाल यह है, ‘क्या हिमाचल प्रदेश में आपकी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू की? कर्नाटक चुनाव में आपने बहुत चालाकी से खेल खेला। वहां आपने कहा था कि 2006 से पहले के कर्मचारियों के लिए इसको लागू करेंगे। राहुल गांधी जनता को धोखा देते रहते हैं। वह जो कहते हैं उसको करना चाहिए। अगर कुछ नहीं करते हैं तो कहना भी नहीं चाहिए।’

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...