22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeराजनीतिJPC की बैठक में क्यों मचा था बवाल, TMC सांसद कल्याण बनर्जी...

JPC की बैठक में क्यों मचा था बवाल, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने बताई कहानी

Published on

नई दिल्ली,

वक्फ बोर्ड पर बनी जेपीसी की बैठक में मंगलवार को हंगामा हो गया. दिल्ली वक्फ बोर्ड की टीम जेपीसी बैठक में गई तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और कहा कि ये इलीगल है. दिल्ली वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर ने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन किया.

कुछ विपक्षी सांसदों ने कहा कि ऐडमिनिस्ट्रेटर और नॉन मुस्लिम वक्फ के बारे में क्या बताएंगे. जब कि कानून में है कि नॉन मुस्लिम वक्फ में नहीं हो सकते. तो सत्ता पक्ष के एक सदस्य ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब सीएम थे तब उन्होंने भी एक हिंदू ऐडमिनिस्ट्रेटर को दिल्ली वक्फ बोर्ड का बनाया था.

कल्याण बनर्जी ने कहा कि उस दिन नासिर हुसैन और अभिजीत गंगोपाध्याय में बहस चल रही थी. अभिजीत चिल्ला रहे थे. मैंने पूछा तो मुझे गंदी-गंदी मां बाप की गाली देने लगे. मुझे अपशब्द कहे. तब मैंने रिएक्ट किया. वो बोले कि मुझे मारेंगे.

वो कुर्सी छोड़ कर मेरे पास आ गए
कल्याण बनर्जी ने कहा कि चेयरमैन रूम में नही थे. पर तब तक चेयरमैन आ गए. चेयरमैन ने मुझको डांटा उन पर नरम रहें. जिससे मैं परेशान हो गया. मैने परेशान होकर बोतल टेबल पर मार दिया. खून जब हाथ से निकला तो मैंने बोतल छोड़ी. मेरा ऐसा इरादा नहीं था. मैने 4 बार सॉरी बोला.

उन्होंने कहा कि अभिजीत को चुनौती की हिम्मत है तो 30 मिनट तक वो सुप्रीम कोर्ट में बहस कर लें. पता चलेगा कि कैसे आदमी और वकील/जज हैं. कॉलेजियम में उसके 2 जज हैं, जिसके चलते वो जज बन गए. वो न्यायपालिका पर ब्लैक स्पॉट हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...