19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'हिमाचल में क्यों नहीं लागू की पुरानी पेंशन योजना?', विपक्ष ने किया...

‘हिमाचल में क्यों नहीं लागू की पुरानी पेंशन योजना?’, विपक्ष ने किया UPS का विरोध तो बीजेपी ने पूछा सवाल

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम लाने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में जहां कांग्रेस सत्ता में है वहां उन्होंने पुरानी पेंशन स्कीम क्यों लागू नहीं की. बीजेपी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘यू-टर्न’ वाले बयान की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सार्वजनिक मुद्दों के प्रति ‘संवेदनशील’ हैं और सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद जनहित में निर्णय लेते हैं.

कांग्रेस पर उठाए सवाल
बीजेपी नेता ने कहा कि खड़गे को ये बताना चाहिए की उनकी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के अपने चुनावी वादे पर ‘यू-टर्न’ क्यों लिया है. कर्नाटक और तेलंगाना में इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ा लेकिन क्यों इसे लागू नहीं किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले दो वर्षों में भारतीय राजनीति में पुरानी पेंशन योजना को एक बड़ा मुद्दा बनाया. लेकिन कहीं भी लागू नहीं किया. उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस केवल घोषणाएं करेगी या उन्हें लागू भी करेगी?

‘पीएम मोदी पर हमें गर्व हैं’
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है कि उन्होंने (केंद्र सरकार के) कर्मचारियों की चिंताओं को सुना और समझा, उस पर गौर करने के लिए एक समिति का गठन किया और एक सार्थक निर्णय लिया. बीजेपी नेता ने कहा, ‘राहुल गांधी, आप कितना झांसा देते हैं. कभी-कभी सच भी बोलें.’ दरअसल, यूपीएस स्कीम पर हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”यूपीएस में ‘यू’ का मतलब है मोदी सरकार का यू टर्न!

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...