9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिक्या बीजेपी ज्वाइन करेंगे आनंद शर्मा? नड्डा बोले- हमारे पास 'साझा संभावनाएं'

क्या बीजेपी ज्वाइन करेंगे आनंद शर्मा? नड्डा बोले- हमारे पास ‘साझा संभावनाएं’

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस के सीनियर लीडर आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या वो बीजेपी ज्वॉइन करने जा रहे हैं? हालांकि आनंद शर्मा ने साफ किया है कि वो बीजेपी में नहीं जा रहे हैं और पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते रहेंगे. लेकिन राजनीति में ‘ ना कहने ‘ के भी कई अर्थ होते हैं. इस बीच जेपी नड्डा ने आजतक से खास बातचीत में इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बीजेपी के नेशनल प्रेसिडेंट जे. पी. नड्डा का कहना है कि आनंद शर्मा और वो निजी जीवन में दोस्त हैं. उन्होंने कहा था कि वो इस कार्यक्रम (हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों का सम्मेलन) में नहीं आ सकते. मैंने ही आयोजकों से कहा था कि उन्हें सभी पार्टियों के नेताओं को बुलाना चाहिए. कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश चुनाव संचालन समिति से आनंद शर्मा का इस्तीफा, उनका निजी फैसला है. मेरा उनसे जुड़ाव हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र के तौर पर ही है.

जे. पी. नड्डा ने कहा कि आनंद शर्मा ने उनसे पार्टी (BJP) ज्वॉइन करने के बारे में कोई बात नहीं की है. लेकिन निजी तौर पर हम एक-दूसरे को जानते हैं, हमारे पास ‘साझा संभावनाएं’ हैं.अपने कॉलेज के वक्त को याद करते हुए जेपी नड्डा ने कहा- मेरे जवानी के दिनों की यादें ताजा हो गईं. मैं राजनीतिक तौर पर सक्रिय था. मेरी पोस्ट ग्रेजुएशन यहीं हुई और मैंने राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया. हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में हम सहमत और असहमत दोनों होते थे.

पिछले महीने भी जब आनंद शर्मा और जेपी नड्डा की मुलाकात हुई थी, तब भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं होने लगी थीं. ऐसे में उनका चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश में पार्टी के अहम पद से इस्तीफा देना कई सवाल पैदा करता है. हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी यहां अभी सत्ता में है, जबकि आम आदमी पार्टी भी चुनाव के लिए जोर-आजमाइश कर रही है.

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पर सीबीआई की कार्रवाई को लेकर भी जे. पी. नड्डा ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी कार चेहरा अब सामने आ गया है. कानून अपना काम करेगा, इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने भी SIT का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी भी इसकी आलोचना नहीं की. अगर वो इतने (मनीष सिसोदिया) इतने ही ईमानदार हैं, तो अदालत जाएं. ED के पास जाएं और जवाब दें. उन्होंने भाजपा के हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापस लौटने की भी बात कही.

आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसकी वजह लगातार हो रहे अपमान और बहिष्कार को बताया है. कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में भी उन्होंने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया था. आनंद शर्मा ने अपने इस्तीफे में बैठकों में न बुलाए जाने के साथ ही कई बातों का जिक्र किया है.

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...