15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिक्या दिल्ली की मेयर सीट पर भी होगा बीजेपी का कब्जा? इसी...

क्या दिल्ली की मेयर सीट पर भी होगा बीजेपी का कब्जा? इसी महीने चुनाव, जानिए क्या हैं सियासी समीकरण

Published on

नई दिल्ली:

विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद बीजेपी की नजर अब दिल्ली की मेयर सीट पर है। पार्टी की कोशिश यही है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को फिर से जोर का झटका दिया जाए। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि आगामी मेयर चुनाव से पहले AAP की स्थिति कमजोर नजर आ रही है। एमसीडी के मौजूदा समीकरण बीजेपी के पक्ष में दिख रहे। इसी महीने यानी अप्रैल में होने वाले मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। केंद्र के साथ दिल्ली राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पार्टी की निगाह अब ट्रिपल इंजन सरकार बनाने पर है। इसके लिए मौजूदा समीकरण कैसे हैं जानिए।

बीजेपी के पास 131 वोट, जानिए बहुमत का आंकड़ा
बीजेपी के पास इस समय 131 वोट हैं जबकि बहुमत का आंकड़ा 132-133 है। दूसरी ओर, आप के पास 122 वोट हैं और वह तभी बहुमत तक पहुंच सकती है अगर कांग्रेस और एक निर्दलीय पार्षद उसका समर्थन करें। 2022 के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के 15 साल लंबे शासन को खत्म करते हुए बहुमत हासिल किया था।

अभी AAP का है MCD पर कब्जा
इसके बाद फरवरी 2023 में शैली ओबेरॉय AAP की पहली मेयर बनीं और नवंबर 2024 में महेश खीची दूसरे मेयर बने। हालांकि, पार्टी अपने चुनावी वादों पर खरा नहीं उतर पाई है। लैंडफिल हटाने, ठेके के कर्मचारियों को नियमित करने और पार्किंग समस्या के समाधान जैसे प्रमुख वादे अब तक अधूरे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में आप को करारी हार मिली और उसकी सीटें 62 से घटकर 22 रह गईं। इससे उसकी राजनीतिक स्थिति कमजोर हुई है। बीजेपी अब एमसीडी में फिर से वापसी के लिए आश्वस्त नजर आ रही है।

अभी कैसे हैं एमसीडी के समीकरण
फिलहाल एमसीडी में 250 वार्ड हैं, जिनमें से 12 सीटें खाली हैं। इनमें 11 पार्षद विधायक बन चुके हैं (बीजेपी 7, आप 4) और एक पार्षद कमलजीत सेहरावत ने लोकसभा चुनाव जीत लिया है। इन सीटों पर इलेक्शन मेयर चुनाव के बाद होंगे। मौजूदा समय में एमसीडी में कुल 238 पार्षद हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष की ओर से नामित 14 विधायक और 10 सांसद (7 लोकसभा, 3 राज्यसभा) मेयर चुनाव में मतदान करेंगे।

AAP पास 116 तो बीजेपी खेमे में 113 पार्षद
वर्तमान संख्या के अनुसार, आप के पास 116 पार्षद हैं, जबकि बीजेपी के पास 113 हैं। कांग्रेस के पास 8 और एक निर्दलीय पार्षद हैं। 2022 के चुनाव के बाद आप के पास 134 पार्षद थे, जो अब घटकर 116 रह गए हैं। यह गिरावट, आंतरिक कलह (जैसे स्वाति मालीवाल का विरोध) और कांग्रेस के साथ मतभेदों के चलते हुई है। इसके चलते बीजेपी के लिए मेयर की कुर्सी तक पहुंच आसान हो सकती है।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...