19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिजिन सांसदों का कटा था टिकट, उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाएगी BJP? चर्चा...

जिन सांसदों का कटा था टिकट, उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाएगी BJP? चर्चा में ये तीन नाम

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2025 तक है. इसे ध्यान में रखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पदयात्रा निकाल रही है, तो कांग्रेस ने अपने संगठन और ब्लॉक यूनिट को मजबूती देने का काम शुरू किया है. वहीं, दो दशक से अधिक समय से दिल्ली में सत्ता का वनवास झेल रही बीजेपी के लिए यह चुनाव करो या मरो जैसा है. पिछले तीन लोकसभा चुनावों में भाजपा ने दिल्ली की सातों संसदीय सीटों पर जीत हासिल की है.

लेकिन वह विधानसभा चुनाव में यह प्रदर्शन नहीं दोहरा पाती है. इस बार भी बीजेपी के सामने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारने की चुनौती है. बीजेपी के उन पूर्व सांसदों जिन्हें आम चुनावों में टिकट नही दिया गया था, पार्टी ने उन्हें तैयारी करने के लिए कहा है. सूत्रों ने बताया कि रमेश बिधूड़ी, परवेश वर्मा और मीनाक्षी लेखी को 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा गया है. इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि तीनों पूर्व सांसद बीजेपी के उम्‍मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ें.

वहीं गौतम गंभीर, हंसराज हंस और डॉ. हर्षवर्धन को लेकर अभी कुछ तय नहीं है. आम चुनाव 2024 में बीजेपी ने उन केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा था, जो राज्यसभा सांसद थे. सूत्रों का कहना है कि पार्टी उसी तर्ज पर दिल्ली के पूर्व सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है. पार्टी सूत्रों की मानें तो रमेश बिधूड़ी को तुगलकाबाद या बदरपुर से चुनावी समर में उतारा जा सकता है, तो मीनाक्षी लेखी को कस्तूरबा नगर या ग्रेटर कैलाश और परवेश वर्मा को मटियाला, नजफगढ़ या महरौली से मैदान में उतारा जा सकता है.

आपको बता दें कि रमेश बिधूड़ी 2003 से 2013 तक लगातार तीन बार तुगलकाबाद से दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए थे. वहीं 2013 में परवेश वर्मा महरौली से दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए थे. इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से परवेश वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी और पूर्वी दिल्‍ली से गौतम गंभीर की जगह हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से हंसराज हंस की जगह योगेंद्र चंदोलिया ​​को टिकट दिया था. सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली के ससंसद मनोज तिवारी का ही टिकट रिपीट हुआ था.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...