17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिमहिलाओं को देंगे 2100 रुपये... AAP के इस वादे के लागू होने...

महिलाओं को देंगे 2100 रुपये… AAP के इस वादे के लागू होने के बाद दिल्ली के बजट पर कितना पड़ेगा असर?

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण सोमवार से शुरू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 21,00 रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी। दिल्ली सरकार ने 2024-25 के अपने बजट में 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह प्रदान करने की इस योजना की घोषणा की थी।

हालांकि, इस योजना को लागू करने को लेकर विपक्षी दल बीजेपी दिल्ली सरकार के बजट पर सवाल उठा रही है। बीजेपी का कहना है कि सरकार इस योजना को लागू करने के लिए पैसा कहां से लाएगी। जानते हैं कि इस योजना से सरकार के खजाने पर कितना असर पड़ेगा।

योजना पर कितना खर्च?
एक अनुमान के अनुसार करीब 38 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। ऐसे में सरकार को इस पर सालाना करीब 4560 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। अगर इस राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये प्रति महीना किया जाता है तो यह खर्च बढ़कर करीब 10 हजार करोड़ रुपये पहुंच जाएगा।

मौजूदा समय में विभिन्न सब्सिडी योजनाओं पर लगभग 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह कुल रेवेन्यू बजट का 14 प्रतिशत है। ऐसे में यदि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लागू की जाती है तो सब्सिडी वाली योजनाओं का खर्च बढ़ कर 30 प्रतिशत हो जाएगा। इससे दिल्ली के वित्तीय बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। संभव है कि इसके लिए लोन भी लेना पड़े। इससे अगले साल राज्य सरकार को भारी राजकोषीय घाटे का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि, एक बात यहां जरूरी है कि खजाने पर बोझ उस सूरत में बढ़ेगा जब आम आदमी पार्टी दुबारा सत्ता में आएगी। इसकी वजह है कि 2100 रुपये फिर से सरकार बनने पर लागू होगी। सत्ता में नहीं आने की सूरत में बजट पर इस घोषणा का असर नहीं पड़ेगा।

कहां से आएगा पैसा?
बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली का बजट 7000 करोड़ के घाटे में है। कुछ ही दिन पहले दिल्ली की उपमुख्यमंत्री आतिशी प्रधानमंत्री के पास जाकर 10,000 करोड़ रुपये की मांग कर रही थीं। अब केजरीवाल बताएं, उनके पास पैसा कहां है, जो वह इन योजनाओं को लागू करने की बात कर रहे हैं? अक्टूबर 2014 में वित्त विभाग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि दिल्ली का बजट 7,000 करोड़ के घाटे में है। अब केजरीवाल के पास पैसा कहां से आएगा?

बीजेपी ने बताया चुनावी जुमला
बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए ‘महिला सम्मान योजना’ और बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ की घोषणा को चुनावी जुमला बताया है। पार्टी का कहना है कि इनका कोई वास्तविक आधार नहीं है। बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि 2021-22 में पंजाब में भी उन्होंने महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी, लेकिन आज तक किसी महिला को उस योजना के तहत एक भी पैसा नहीं दिया गया।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना देश के कई राज्यों में लागू है, लेकिन दिल्ली में इसे लागू नहीं किया गया। क्या कारण है कि एक दशक से आप सत्ता में हैं, लेकिन अब तक आपने बुजुर्गों की सुध नहीं ली? उन्होंने आगे कहा कि बहुत विनम्रता से मैं दिल्ली के बड़े बुजुर्गों से कहना चाहूंगी कि इनके झांसे में मत आइए।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...