14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिबीजेपी के साथ फिर आएगी TDP? चंद्रबाबू नायडू आज दिल्ली में शाह-नड्डा...

बीजेपी के साथ फिर आएगी TDP? चंद्रबाबू नायडू आज दिल्ली में शाह-नड्डा से करेंगे मुलाकात

Published on

दिल्ली

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की गतिविधियां भी तेज होती जा रही हैं। खबर है कि तेलुगु देशम पार्टी के नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू बुधवार को दिल्ली पहुंच सकते हैं और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम फिर से एनडीए में जा सकते हैं और गठबंधन का हिस्सा बनने के लिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत कर सकते हैं।

तेलगु देशम पार्टी के बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में फिर से शामिल होने की संभावनाएं पिछली बार जून के महीने में शुरू हो गई थीं। उस समय भी नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ एक मीटिंग की थी। आपको बता दें है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद बीजेपी ने वहां जद (एस) से गठबंधन किया है। अब चर्चाएं है कि पार्टी पूर्व में अपने सहयोगी रहे टीडीपी और अकाली दल के साथ बातचीत कर सकती है।

पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जनता दल (सेक्युलर) केरल और कर्नाटक की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से सीटों पर बातचीत बनने के बाद उनका हाथ थाम लिया था। वहीं, अब देखने वाली बात यह होगी कि बीजेपी आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को अलग कर देगी या उन्हें भी साथ ही लेकर चलेगी। अगस्त के महीने में बीजेपी ने पहले भी कई विकल्पों की बात की थी।

पहले भी हुई बातचीत
कुछ महीनों के बाद आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके जेल जाने के कुछ समय बाद ही टीडीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम के बेटे नारा लोकेश ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। उस समय भी, पार्टी के सूत्रों की तरफ से कहा गया था कि बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने अपने पास सभी पत्ते संभाल कर रखे हुए हैं। वह जल्द ही इनकों खोलेंगे। हालांकि, चंद्रबाबू नायडू कोर्ट से राहत मिलने के बाद जमानत पर बाहर हैं।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...