17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'क्या आप बनेंगी दिल्ली की CM?' मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर क्या...

‘क्या आप बनेंगी दिल्ली की CM?’ मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर क्या बोलीं आतिशी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के अगले सीएम के रूप में आतिशी का नाम सामने आने पर उन्होंने काफी घुमाकर जवाब दिया और स्पष्ट कुछ भी कहने से बचती दिखीं. उन्होंने कहा कि जो हमारे क्रिटिक्स हैं, जो दूसरे पार्टी के लोग हैं. वह हमारी पार्टी को टूटा हुआ बताना चाहते हैं. भरोसा का मतलब किसी एक पार्टी ने देश को दिखाया है तो वो आप ने दिखाया है.

जब उनसे पूछा गया कि क्या आप दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी. क्या दिल्ली की अगली सीएम से बातचीत हो रही है. इस पर आतिशी ने कहा कि आप एक ऐसी पार्टी की नेता से बात कर रही हैं, जिसने ईमानदारी की एक नई मिसाल पेश की है. किस नेता में दम है, जो जनता के बीच जाकर बोले कि अगर मैं ईमानदार हूं तो वोट दीजिए.

‘आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली की जनता के लिए काम करती रहेगी’
आतिशी ने कहा कि दिल्ली का सीएम कौन होगा, यह महत्वपूर्ण नहीं है. ये महत्वपूर्ण है कि चाहे अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे दें, आम आदमी की सरकार एक हफ्ते या एक महीने चलेगी, लेकिन वो दिल्ली के लोगों के लिए काम करती रहेगी. अगला सीएम कौन होगा यह तो विधायक दल की बैठक में तय होगा. लेकिन दिल्ली की जनता आप की सरकार ही चाहती है. क्योंकि उनके बेटे ने और हमारे नेता ने यह साबित करके दिखाया है.

आम आदमी की पार्टी को तोड़ने की हुई कोशिश: आतिशी
उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी को तोड़ने की काफी कोशिश की गई. हमारे नेताओं के बीच एक दूसरे के भरोसे को तोड़ने की कोशिश की गई. फिर भी हमारी पार्टी मजबूती से उभरकर सामने आई. यह एकजुटता आम आदमी पार्टी में कायम रहेगी और इसी एकजुटता और ईमानदारी पर दिल्ली की जनता भरोसा करती है.

‘अरविंद केजरीवाल दिल्ली का बेटा’
आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोकप्रिय सीएम हैं. दिल्ली के लोगों ने देखा है कि उनकी जिंदगी कैसे बदली है. उन्होंने देखा है कि परिवार में किसी का इलाज कराने के लिए उन्हें गहने गिरवी नहीं रखने पड़ते हैं. दिल्ली के लोगों को अरविंद केजरीवाल पर भरोसा है. आज जो भी जिंदगी दिल्ली के लोग जी रहे हैं, यह उनके बेटे ने कर दिखाया है.

केजरीवाल की गिरफ्तारी को बताया बीजेपी का षडयंत्र
आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऑपरेशन लोटस चलाकर पूरे देश में विपक्ष की जहां-जहां सरकार थी, उन्हें गिराने की कोशिश की गई. दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी को तोड़ने की पूरी कोशिश हुई. हमारे नेता पर झूठे आरोप लगाए गए, लेकिन कोर्ट ने उन्हें तमाचा मारा है. कोर्ट ने तो हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी. अगर अरविंद केजरीवाल ईमानदार नहीं थे, तो उन्हें क्यों जमानत दी गई.

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को फंसाना भारतीय जनता पार्टी का षडयंत्र है. ऐसा कैसे होता है कि ईडी और सीबीआई विपक्ष के नेताओं के खिलाफ मामले में जांच में जुट जाते हैं. वहीं जहां एनडीए की सरकार है, वहां किसी भी मामले में ईडी और सीबीआई नहीं जाती है. बीजेपी सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल सिर्फ विपक्ष की सरकार को गिराने के लिए करती है.

‘विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी टालने के लिए केजरीवाल ने दी अपनी गिरफ्तारी’
अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी को लेकर आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी इसलिए दी क्योंकि विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी न हो. अगर वो गिरफ्तार नहीं होते, तो केरल के सीएम पिनराई विजयन, अखिलेश यादव, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सभी की गिरफ्तारी हो जाती. विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी रोकने के लिए इन्होंने अपनी गिरफ्तारी दी.

‘इस समय दिल्ली में चुनाव होने पर आप 70 में से 70 सीट लाएगी’
आतिशी ने दिल्ली में चुनाव को लेकर कहा कि आज चुनाव हो जाएं तो आप को दिल्ली में 70 में से 70 सीटें आएंगी. दिल्ली के बेटे पर बीजेपी ने झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल भेजा. ईडी और सीबीआई आम आदमी पार्टी से एक पैसा बरामद नहीं कर पाई. उनका केस दो मिनट नहीं टिक पाएगा. इसलिए वो ट्रायल शुरू नहीं कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं कि नहीं यह दिल्ली की जनता फैसला करेगी. दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार सरकारें देखी हैं. वहीं उन्होंने अपने बेटे की सरकार भी देखी है. यहां पहले स्कूलों में कैसी शिक्षा मिलती थी और आज सरकारी स्कूल प्राइवेट को भी पीछे छोड़ रहे हैं.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...