12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीति'सुनीता केजरीवाल को किस अधिकार से मैडम CM कहते थे', BJP का...

‘सुनीता केजरीवाल को किस अधिकार से मैडम CM कहते थे’, BJP का सौरभ भारद्वाज से सवाल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता केजरीवाल की दिल्ली सरकार में भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी फाइलों में उन्हें ‘सीएम मैडम’ के रूप में संदर्भित किया गया. सचदेवा ने पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज से पूछा कि वे किस हैसियत से सुनीता केजरीवाल के पांव छूते और आदेश लेते थे?

वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता केजरीवाल की भूमिका पर उठाए सवाल
वीरेंद्र सचदेवा ने समाचार एजेंसी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मैं सौरभ भारद्वाज से पूछना चाहता हूं कि तुमने तो संविधान की शपथ लेकर मंत्री पद ग्रहण किया था, तो तुम किस हैसियत से भाभी जी (सुनीता केजरीवाल) के पांव छूते या भाभी जी से आदेश लेते थे?

सरकारी फाइलों में ‘सीएम मैडम’ का संदर्भ
वीरेंद्र सचदेवा बोले – सरकारी फाइलें में कैसे लिखा है कि सीएम मैडम? किस अधिकार से? कल (शनिवार) हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया, उसका जवाब दे देना की कैसे?

सुनीता केजरीवाल के सरकारी हस्तक्षेप पर सवाल
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, सुनीता केजरीवाल उस सरकारी कुर्सी पर बैठकर मीडिया में बयान देती थी, किस अधिकार से देती थी? बताइए सौरभ भारद्वाज तुम तो संविधानिक पद पर थे, तुमने तो उसका भी मान नहीं रखा?

पत्रकार भूपेंद्र चौबे को लेकर उठाए सवाल
सौरभ से सवाल पूछते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘एक सवाल और पूछा था कि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से कि पत्रकार भूपेंद्र चौबे कौन है? सरकार से उनका क्या संबंध था और किस से क्या संबंध था’?

बिजली कटौती और सरकार पर निशाना
पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए सचदेवा कहा, ‘दिल्ली में बिजली कटौती का मुद्दा कुछ नहीं है. AAP का दावा सिर्फ झूठ है, इनकी ये आदत छूट नहीं रही है. इनके पास झूठ बोलने के अलावा कोई चारा नहीं है. दिल्ली में रिफॉर्म हो रहे हैं. दिल्ली अब बदल रही है, ये इनको बर्दाश्त नहीं हो रहा’.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...