17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिकल मुझ पर हमला और मेरे MLA की गिरफ्तारी... अरविंद केजरीवाल ने...

कल मुझ पर हमला और मेरे MLA की गिरफ्तारी… अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को दी ये चुनौती

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मुझे लगा कि दिल्ली में गैंगस्टर्स का राज हो गया है, खुलेआम गोलीबारी हो रही है, तो मुझसे रहा नहीं गया। मैंने दिल्ली की स्थिति पर आवाज उठाई। पूरी दिल्ली में आज बिजनेसमैन डर के माहौल में जी रहा है।

‘मुझ पर हमला कराया गया’
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने दिल्ली में बढ़ रहे अपराध पर आवाज उठाई। दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास है। मुझे लगा कि वो मेरी बात सुनकर कुछ कदम उठाएंगे। लेकिन कल बीजेपी ने मुझपर हमला कराया। मेरे ऊपर लिक्विड फेंका गया।

‘नरेश बालियान गैंगस्टर्स के विक्टिम’
आप प्रमुख ने विधायक नरेश बालियान की गिरफ्तारी पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हमारे विधायक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि नरेश बालियान गैंगस्टर कपिल सांगवान के विक्टिम हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस से उन्होंने इसकी शिकायत भी की और कार्रवाई की मांग की। नरेश बालियान ने पुलिस को बताया था कि गैंगस्टर उन्हें धमकियां दे रहा है।

‘हिम्मत है गैंगस्टर्स को गिरफ्तार करें’
केजरीवाल ने कहा कि नरेश बालियान की गिरफ्तारी से अमित शाह ने दिल्ली की जनता को संदेश दिया है कि अगर कोई कंम्लेन करेगा तो उसके खिलाफ ही ऐक्शन हो जाएगा। इसके साथ अमित शाह ने गैंगस्टर्स को ये संदेश दिया कि अगर कोई उनके खिलाफ कोई शिकायत करेगा तो गृहमंत्रालय उनको बचाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अगर हिम्मत है तो अमित शाह गैंगस्टर्स को गिरफ्तार करें।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...