22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'...आप राहुल गांधी को वो पाठ पढ़ाएं', बीजेपी ने खड़गे को किस...

‘…आप राहुल गांधी को वो पाठ पढ़ाएं’, बीजेपी ने खड़गे को किस बात पर दी ये सलाह?

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में आर्थिक संकट की खबरों के बीच नेताओं को वही वादे करने की नसीहत दी थी जिन्हें पूरा किया जा सके. कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ कहा था कि उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें. नहीं तो सरकार दिवालियापन की कगार पर पहुंच जाएगी. कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर अब सियासी घमासान मच गया है. केंद्र की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने खड़गे के बयान को आधार बनाकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई चीजों को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो बोला है, राहुल गांधी को बताया है क्या? कई चुनाव से खट-खटाखट चल रही घोषणाओं का क्या होगा? जो बोला है, बजट में उसका प्रावधान है कि नहीं? रविशंकर प्रसाद ने हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कांग्रेस ने कई वादे किए थे कि ये कर देंगे, वो कर देंगे. अब वहां के सीएम कह रहे हैं कि वेतन बाद में ले लेना.

उन्होंने टॉयलेट पर टैक्स की चर्चा करते हुए कांग्रेस पर घोषणाएं करके जनता को मूर्ख बनाने और किसी योजना को अमल में नहीं लाने का आरोप लगाया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कर्नाटक में पांच गारंटी की घोषणा की गई थी लेकिन हुआ क्या. हो क्या रहा है वहां. कर्नाटक में अब फ्री बस को रिव्यू करने की बात कही जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर हमने 11 करोड़ किसानों को 6-6 हजार रुपये देने का वादा दिया था तो उसे पूरा किया हमने. बीजेपी जो कहती है, उसे जमीन पर उतारती भी है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम जमीनी हालात देखकर वादे करते हैं और जो वादे करते हैं, उसे डिलीवर भी करते हैं. उन्होंने कहा कि खड़गे साहब, आपको जो ज्ञान आया है वह और जल्दी आना चाहिए था. आप राहुल गांधी को वो पाठ पढ़ाएं. उन्होंने कहा कि झारखंड में जनता की आंखों में धूल झोंकने की बात कही जा रही है. कांग्रेस पार्टी ने अपने अध्यक्ष के माध्यम से पहली बार स्वीकार किया है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को इस वक्तव्य के बाद देश से माफी मांगनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना और कर्नाटक की जनता की आंखों में धूल झोंका. कांग्रेस की सच्चाई सामने आई है. रविशंकर प्रसाद ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को समझना चाहिए कि दिल्ली की हालत क्या है. रविशंकर प्रसाद ने वक्फ के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कर्नाटक के विजयपुरा का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वक्फ के नाम पर किसानों की संपत्ति लूटी जा रही है. कुछ माफिया इसमें शामिल थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये मामला संसदीय कमेटी के सामने है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...