अभिषेक शर्मा ने राजकोट में मेघालय के खिलाफ सिर्फ 28 गेंद में सेंचुरी जड़कर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज टी-20 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। अभिषेक ने 29 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी खेली, जिससे पंजाब ने 143 रन के लक्ष्य को सिर्फ 9.3 ओवर में हासिल कर लिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 11 छक्के और छह चौके मारे। महज 24 साल के अभिषेक ने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान एक के बाद एक धड़ाधड़ आधा दर्जन रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।
संयुक्त रूप से सबसे तेज टी-20 शतक
अभिषेक शर्मा भारत की ओर से संयुक्त रूप से सबसे तेज टी-20 शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। गुजरात के उर्विल पटेल ने भी चंद दिन पहले 28 गेंद में शतक जड़ा था। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ यह कारनामा किया था। सबसे तेज टी-20 शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने इस साल साइप्रस के खिलाफ 27 गेंद में शतक जड़ा था।
एक साल में किसी एशियन द्वारा सबसे ज्यादा छक्के
87 – अभिषेक शर्मा, 2024*
85 – सूर्यकुमार यादव, 2022
81 – रहमनुल्लाह गुरबाज, 2024
80 – रहमनुल्लाह गुरबाज, 2022
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 छक्के
87 – अभिषेक शर्मा, 2024
*85 – सूर्यकुमार यादव, 2022
71 – सूर्यकुमार यादव, 2023
टी-20 शतक में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड
365.52 – अभिषेक शर्मा (पंजाब) बनाम मेघालय, 2024*
351.21 – साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस, 2024
322.85- उर्विल पटेल (गुजरात) बनाम त्रिपुरा, 2024
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक
4* (48 innings) – अभिषेक शर्मा
3 (51 innings) – उनमुक्त चंद
3 (51 innings) – ईशान किशन
3 (51 innings) – श्रेयस अय्यर
3 (52 innings) – रुतुराज गायकवाड़
