11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेल11 छक्के, 7 चौके… 35 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का शतक, 14...

11 छक्के, 7 चौके… 35 गेंदों में वैभव सूर्यवंशी का शतक, 14 साल के लड़के ने चूर-चूर कर डाले सारे रिकॉर्ड

Published on

जयपुर

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने राजस्थान की पारी के 5वें ओवर में ही अपना अर्धशतक लगा दिया, जबकि 35 गेंदों में शतक ठोक दिया। 14 साल के वैभव का यह आईपीएल में तीसरा ही मुकाबला है। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू मैच में अपनी पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को छक्का मारा था।

6 छक्कों से फिफ्टी तक पहुंचे
वैभव सूर्यवंशी ने फिफ्टी तक पहुंचने में 6 छक्के मारे। उन्होंने अपना पहला छक्के पहले ओवर में मोहम्मद सिराज का मारा। यह गेंद 90 मीटर दूर गई। तीसरे ओवर में ईशांत शर्मा के खिलाफ उन्होंने 3 छक्के उड़ाए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ दो छक्के मारे। इसके अलावा उन्होंने तीन चौके भी मारे। सुंदर की गेंद पर चौका मारकर वैभव ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।

आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर
14 वर्ष 32 दिन – वैभव सूर्यवंशी (आरआर) vs गुजरात टाइटंस, 2025*
17 वर्ष 175 दिन – रियान पराग (आरआर) vs दिल्ली कैपिटल्स, 2019
18 वर्ष 169 दिन – संजू सैमसन (आरआर) vs आरसीबी, 2013

आईपीएल 2025 की सबसे तेज फिफ्टी
17 गेंदों पर अर्धशतक आईपीएल के इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी है। वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पूरन ने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में आईपीएल में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रियान पराग के नाम था। 2019 में रियान ने 17 साल और 175 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई थी। वैभव 14 साल और 32 दिन के हैं।

आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 13 गेंदों पर केकेआर के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। भारतीय बल्लेबाजों में यशस्वी के अलावा केएल राहुल, युसूफ पठान, सुरेश रैना, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने ही वैभव से कम गेंदों पर फिफ्टी ठोकी है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...