11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल13 साल के बच्चे पर ऑक्शन में लगी करोड़ों की बोली, IPL...

13 साल के बच्चे पर ऑक्शन में लगी करोड़ों की बोली, IPL की इस टीम से खेलेगा बिहार का लाल

Published on

जेद्दा:

इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी महज 13 साल के वैभव सूर्यवंशी पर 1 करोड़ 30 लाख की बोली लगी। यूएई में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन 30 लाख के बेस प्राइस वाले इस बल्लेबाज को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होड़ मची थी। आखिरी बोली राजस्थान ने लगाई और इस नन्हें प्लेयर को अपना साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की। अगर वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो वह आईपीएल में खेलने वाले सबये युवा प्लेयर बन जाएंगे।

कौन हैं 13 साल के वैभव सूर्यवंशी?
बिहार के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट मैच में धमाल मचा दिया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ओपनर सूर्यवंशी ने सिर्फ 58 गेंद में शतक ठोककर रिकॉर्ड बनाया था। सूर्यवंशी यूथ टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

IPL में खेलने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ी
प्रयास रे बर्मन- 16 साल 157 दिन- आरसीबी
मुजीब उर रहमान- 17 साल 11 दिन- पंजाब किंग्स
रियान पराग- 17 साल 175 दिन- राजस्थान रॉयल्स
सरफराज खान- 17 साल 177 दिन- आरसीबी
अभिषेक शर्मा- 17 साल 177 दिन- दिल्ली कैपिटल्स

12 साल की उम्र में रणजी डेब्यू?
वैभव सूर्यवंशी पहली बार तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने बिहार के लिए सिर्फ 12 साल की उम्र में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से वह लगातार दम दिखा रहे थे। यही कारण था कि उन्हें भारतीय यूथ टीम में चुना गया था।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...