5.8 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलएक ओवर में 7 छक्कों से बने 48 रन, गेंदबाज के आंसू...

एक ओवर में 7 छक्कों से बने 48 रन, गेंदबाज के आंसू निकल गए, टी20 की सबसे विध्वंसक बैटिंग

Published on

काबुल

क्रिकेट के खेल में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा देखने को मिलता रहता है जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ अफगानिस्तान में खेले जा रहे काबुल प्रीमियर लीग में देखने देखने को मिला। काबुल प्रीमियर लीग के 10वें मैच में शाहिन हंटर्स की तरफ से खेलते हुए सदीकउल्ला अटल ने अबासिन डिफेंडर्स के गेंदबाज आमिर जजाई की धज्जियां उड़ा दी। सदीक उल्ला ने आमिर के ओवर में एक या नहीं नहीं, बल्कि 7 छक्के जड़कर सनसनी मचा दी है।

दरअसल इस मैच में शाहिन हंटर्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी थी। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और अबासिन डिफेंडर के गेंदबाजों ने महज 16 रन के स्कोर पर तीन विकेट झटक लिए थे लेकिन अबासिन की गेंदबाजों की खबर लेने के लिए सदीकउल्ला क्रीज पर उतरे और उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग से कोहराम मचा दिया।

एक ओवर में बनाए 48 रन
क्रिकेट के एक ओवर में सभी लीगल गेंद पर अधिक से अधिक 36 रन बन सकते हैं। यह 36 रन भी तब बनाएंगे जब बल्लेबाज 6 गेंद पर 6 छक्का उड़ाए लेकिन केपीएल में सदीकउल्ला ने 48 कूट गिए।दरअसल अबासिन डिफेंडर्स के लिए मैच का 19वां ओवर करने उतरे आमिर जजाई ने पारी की पहली गेंद नो बॉल डाल दी जिस कप सदीकउल्ला ने दनदनाता हुआ छक्का जड़ दिया। इसकी अगली गेंद पर बॉलर ने बचने की कोशिश की लेकिन वह वाइड के साथ बाय हो गया जिसके कारण शाहिन हंटर्स को 5 रन मिल गए।

शाहिन ने इस तरह बिना कोई गेंद के 12 रन बना लिए क्योंकि पहली गेंद नो बॉल हुई थी और दूसरी वाइड। तीसरी बार में जाकर आमिर एक सही गेंद फेंक पाए लेकिन सदिलउल्ला ने उसे 6 रनों के लिए स्टेडियम का रास्ता दिखा दिया।

फिर क्या था। इसके बाद ओवर की बची सभी पांच गेंदों पर सदीकउल्ला ने छक्का जड़कर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर लिया वहीं आमिर जजाई के इस ओवर में अफगानिस्तान की टीम 48 रन जुटाए इस तरह सदीकउल्ला ने टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ के रिकॉर्ड भी बराबरी कर ली। गायकवाड़ ने भी पिछले साल खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी एक ओवर में 7 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...