15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेल6 गेंद 6 बाउंड्री, फिल साल्ट ने बना दिया लॉकी फर्ग्यूसन का...

6 गेंद 6 बाउंड्री, फिल साल्ट ने बना दिया लॉकी फर्ग्यूसन का भर्ता, बाल-बाल बचा यशस्वी का रिकॉर्ड

Published on

कोलकाता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट ने अपनी टीम के लिए तूफानी शुरुआत की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में साल्ट ने सिर्फ 14 गेंद में 48 रन कूट दिए। उनकी बल्लेबाजी में सबसे खास रहा लॉकी फर्ग्यूसन का ओवर, जिसमें उन्होंने सभी गेंद पर बाउंड्री उड़ाई। पारी का चौथा ओवर करने आए फर्ग्यूसन के इस ओवर में साल्ट ने कुल 28 रन अपने नाम किया। इस ओवर में उन्होंने चार चौके और 2 छक्के अपने नाम किए।

फिल साल्ट जिस तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे थे, उससे ऐसा लग रहा था कि वह आईपीएल इतिहास और केकेआर के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है जिन्होंने सिर्फ 13 गेंद में यह कारनामा किया है। फिल साल्ट ने लगभग ऐसा कर भी दिया था, लेकिन 5वां ओवर करने आए मोहम्मद सिराज की गेंद पर सिक्स मारने के प्रयास में फिल साल्ट अपना कैच दे बैठे और उन्हें पवेलियन वापस लौट पड़ गया। हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने जिस अंदाज में बैटिंग की उससे देख आरसीबी की पूरी टीम थर्रा सी गई।

मैच में आरसीबी ने जीता टॉस
केकेआर के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। आरसीबी और केकेआर के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर है। केकेआर के खिलाफ इस मैच में आरसीबी के लिए हर हाल में जीत की जरूरत है। आरसीबी की टीम के लिए यह सीजन बहुत ही खराब चल रहा है। इस सीजन में आरसीबी पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर चल रहा है।

धमाल मचा रही है केकेआर
केकेआर की टीम आईपीएल के 17 वें सीजन में कमाल का खेल दिखा रही है। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले केकेआर ने 6 मैच में से 4 में जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...