11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeखेल3 मैच के लिए 6 करोड़? मुस्तफिजुर रहमान के लिए दिल्ली ने...

3 मैच के लिए 6 करोड़? मुस्तफिजुर रहमान के लिए दिल्ली ने खोला खजाना, बीच सीजन टीम में एंट्री

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में बचे हुए मुकाबलों के लिए दिल्ल कैपिटल्स में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को साइन किया है। मुस्तफिजुर को टीम में ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर मैकगर्क की जगह टीम में जगह मिली है। मैकगर्क निजी कारणों से आईपीएल के बचे हुए मैचों से हटने का निर्णय लिया है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मैकगर्क के लिए यह सीजन भी कुछ खास नहीं रहा था।

बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। दरअसल जेक फ्रेजर मैकगर्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 करोड़ में रिटेन किया था। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के तौर मुस्तफिजुर को इतनी रकम मिली है। इससे पहले भी रहमान दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं। ऐसे में एक तरह से उनकी घर वापसी हुई है।

लीग चरण में दिल्ली के पास सिर्फ 3 मैच!
आईपीएल 2025 में अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम धमाकेदार शुरुआत की थी। शुरुआत में बैक टू बैक जीत के बाद दिल्ली की टीम ट्रैक पर से उतर गई। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 के रुकने के तक आईपीएल की टीम 11 मैच खेल चुकी थी। इसमें दिल्ली के पास कुल 13 पॉइंट्स हैं। टीम का 12वां मैच पंजाब किंग्स के साथ धर्मशाला में था जो कि पूरा नहीं हो पाया है।

ऐसे में टीम अगर प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाती है तो रहमान के लिए एक मैच की फीस करीब 2 करोड़ पड़ेगी। क्योंकि दिल्ली के पास लीग स्टेज में सिर्फ 3 मैच बचे हुए हैं अगर पंजाब के साथ फिर से मैच होता है तो। इसके अलावा आईपीएल में मुस्तफिजुर रहमान के प्रदर्शन की बात करें तो वह इस लीग में वह अब तक कुल 57 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उनके नाम 61 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा अपनी नेशनल टीम बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर 106 मैचों में मैदान पर उतरे हैं, जिसमें उनके नाम कुल 132 विकेट दर्ज हैं।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...