3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेल26 गेंद 70 रन... निकोलस पूरन ने बनाई आईपीएल 2025 की सबसे...

26 गेंद 70 रन… निकोलस पूरन ने बनाई आईपीएल 2025 की सबसे तेज फिफ्टी, टॉप 5 में और कौन?

Published on

हैदराबाद:

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने फिर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में फिफ्टी ठोकी। यह इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी है। इसके अलावा पूरन ने अपनी इस पारी के दौरान और भी कई बड़े कारनामे कर दिखाए हैं।

हैदराबाद में पूरन का तूफान
आईपीएल 2025 की सबसे तेज फिफ्टी के अलावा पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी ठोक दिया है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2023 में बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। पूरन की इस पारी ने उन्हें लीग के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बना दिया है।

आईपीएल 2025 की सबसे तेज फिफ्टी:
निकोलस पूरन- 18 गेंद बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
मिचेल मार्श- 21 गेंद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
ट्रेविस हेड- 21 गेंद बनाम राजस्थान रॉयल्स
रुतुराज गायकवाड़- 22 गेंद बनाम मुंबई इंडियंस
निकोलस पूरन- 24 गेंद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

मैच को पलटा
पूरन की इस शानदार पारी ने दिखाया कि वे किसी भी मैच को पलट सकते हैं। उन्होंने टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि 50 पूरी करने के बाद पूरन ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने उन्हें एलबीडब्लयू आउट कर दिया। पूरन ने अपनी पारी में 26 गेंदों में 70 रन बनाए थे। अपनी पारी में उन्होंने कई शानदार शॉट लगाए। उन्होंने इस ताबड़तोड़ पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...