5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल9 करोड़ का खिलाड़ी बना सिरदर्द, नुकसान का हिसाब भी नहीं लगा...

9 करोड़ का खिलाड़ी बना सिरदर्द, नुकसान का हिसाब भी नहीं लगा पा रही दिल्ली की टीम

Published on

दिल्ली:

आईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 206 रन का टारगेट दिया। जवाब में जब दिल्ली की टीम टारगेट चेज करने मैदान पर उतरी तो उसे पहली ही गेंद पर एक बड़ा झटका लगा। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर जेक फ्रेजर-मैकगर्क एक बार फिर असफल रहे। वह दिल्ली की पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

फ्रेजर-मैकगर्क दे रहे धोखा
गेंद खतरनाक नहीं थी, लेकिन फ्रेजर-मैकगर्क ने आसान सा कैच दे दिया। उनकी खराब फॉर्म जारी है। पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने उनकी शॉट सिलेक्शन की आलोचना की। जेक फ्रेजर-मैकगर्क का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। 206 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए, उनसे टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद थी। लेकिन, वह पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

गेंद ऑफ स्टंप के आसपास थी और थोड़ी सी बाहर जा रही थी। फ्रेजर-मैकगर्क ने उसे ऑफ साइड पर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई। गेंद सीधे कवर पर खड़े विल जैक्स के हाथों में चली गई। यह बहुत ही आसान कैच था। फ्रेजर-मैकगर्क के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। वह इस सीजन में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिल्ली की टीम ने इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के लिए 9 करोड़ रुपये चुकाए हैं लेकिन उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा।

साइमन डूल ने निकाला गुस्सा
मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे साइमन डूल ने फ्रेजर-मैकगर्क की आलोचना करते हुए कहा, ‘उन्होंने जल्दबाजी दिखाई। स्थिति को समझने की कोशिश नहीं की। सीधे एक्स्ट्रा कवर पर मार दिया। मुंबई इंडियंस के लिए यह शानदार शुरुआत है, लेकिन यह विकेट जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने गिफ्ट में दिया है।’ फ्रेजर-मैकगर्क पिछले कुछ महीनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

आईपीएल में भी उनकी किस्मत नहीं बदली है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वह 32 गेंदों में बने थे। उस पारी में भी वह संघर्ष करते हुए दिखे थे। उनके ओपनिंग पार्टनर फाफ डु प्लेसिस ने तेजी से रन बनाए थे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...