10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलआमेर जमाल ने किया ऐसा कारनामा, जो आज तक कोई भी पाकिस्तानी...

आमेर जमाल ने किया ऐसा कारनामा, जो आज तक कोई भी पाकिस्तानी नहीं कर सका था

Published on

सिडनी

एक ओर जहां ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में अपनी कहर बरपाती गेंदों से आग लगा रहे थे तो दूसरी ओर 9वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे आमेर जमाल ने 11वें नंबर के बल्लेबाज मीर हमजा ने गजब की गेंदबाजी करते हुए एक अद्भुत रिकॉर्ड बना डाला। यह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान के लिए टेस्ट इतिहास में 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। यही नहीं, यह पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

पाकिस्तान कर रहा था संघर्ष, कप्तान का उल्टा पड़ा था दांव
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने लगातार तीसरी बार पारी के पांच विकेट लेकर पाकिस्तान के शीर्षक्रम को झकझोर दिया लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों के जुझारू प्रदर्शन के दम पर मेहमान टीम ने तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन 313 रन बनाए। लंच के बाद पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 96 रन था और लग रहा था कि टीम सस्ते में सिमट जाएगी। इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था।

मोहम्मद रिजवान ने किया कमाल, फिर जमाल ने दिखाया हाथ
विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के 88 रन, आगा सलमान और आमेर जमाल के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने वापसी की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर बिना किसी नुकसान के छह रन बनाए थे। अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा को स्पिनर साजिद खान ने काफी परेशान किया। वॉर्नर ने पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर बाल बाल बचे। इस टेस्ट में पूरा फोकस भले ही वॉर्नर पर होइ लेकिन तेज गेंदबाजों ने पहले दिन सुर्खियां बंटोरी।

डेब्यू स्टार सैम अयूब नहीं खोल सके खाता
मिचेल स्टार्क ओर जोश हेजलवुड ने पहले दोनों ओवर में विकेट लिए। इसके बाद कमिंस ने मोर्चा संभाला जो मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में दस विकेट ले चुके हैं। उन्होंने बाबर आजम समेत दो कीमती विकेट चटकाए। स्टार्क ने शफीक को दूसरी स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों लपकवाया। वहीं अगले ओवर में हेजलवुड ने पहला टेस्ट खेल रहे सैम अयूब को एलेक्स कारी के हाथों कैच आउट कराया। दो विकेट चार रन पर गिरने के बाद बाबर और शान मसूद ने मोर्चा संभाला।

कमिंस का एक और फाइव विकेट हॉल
कमिंस ने बाबर (26) को आउट करके पाकिस्तान को हरारा झटका दिया। मैदानी अंपायर ने पहले बल्लेबाज के पक्ष में फैसला दिया था लेकिन टीवी अंपायर ने उसे बदल दिया। सउद शकील को कमिंस ने दूसरा शिकार बनाया। कप्तान मसूद और रिजवान ने 49 रन की साझेदारी की जिसे तोड़ते हुए मिचेल मार्श ने मसूद को पवेलियन भेजा। रिजवान ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन शतक बनाने से चूक गए और कमिंस की गेंद पर हेजलवुड को कैच दे बैठे। साजिद को मिडविकेट पर नाथन लियोन के हाथों लपकवाकर कमिंस ने अपना चौथा विकेट लिया। वहीं हसन अली (0) उनका पांचवां शिकार बने जिन्हें डीप में स्टार्क ने लपका।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...