12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलअभिषेक शर्मा ने 28 बॉल में जड़ा तूफानी शतक, भारत के लिए...

अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल में जड़ा तूफानी शतक, भारत के लिए T20 में ठोकी जॉइंट फास्टेस्ट सेंचुरी

Published on

नई दिल्ली

हाल ही में त्रिपुरा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल ने 28 गेंदों पर शतक जड़कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वह भारत की तरफ से टी20 में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। लेकिन अब उनके साथ भारत के लिए टी20 खेलने वाले युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का भी नाम जुड़ गया है। अभिषेक ने भी 28 गेंदों में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सेंचुरी लगा दी है। वह संयुक्त रूप से भारत के लिए टी20 में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा पूरी दुनिया में टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले उर्विल पटेल के साथ दूसरे खिलाड़ी भी अभिषेक शर्मा बन गए हैं। टी20 में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, उन्होंने 27 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।

मेघाल्य के खिलाफ जमकर बोला अभिषेक शर्मा का बल्ला
मेघाल्य के खिलाफ पारी का आगाज करने उतरे पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने कुल 29 बॉल का सामना कर 365.52 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 106 रन बनाए। अभिषेक ने अपनी पारी में 8 चौके और 11 छक्के उड़ाए। 143 रन के टारगेट का पीछा पंजाब ने सिर्फ 9.3 ओवर में ही कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत गई। अभिषेक लगातार अपनी तूफानी बैटिंग से सबको इम्प्रेस कर रहे हैं।

मेघाल्य ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में उन्होंने 7 विकेट पर 142 रन बनाए। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट कप्तान अभिषेक शर्मा और रमनदीप सिंह ने लिए। वहीं अश्विनी कुमार, हरप्रीत बरार और सोहराब धालीवाल ने 1-1 विकेट लिया।

अभिषेक शर्मा का करियर
24 साल के अभिषेक शर्मा ने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 12 टी20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने 171 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए। उनके बल्ले से टी20 इंटरनेशन में एक शतक और एक अर्धशतक देखने को मिला है। इसके अलावा आईपीएल में अभिषेक ने 155.7 के स्ट्राइक रेट से 1377 रन बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल में 7 अर्धशतक भी हैं।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...