12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeखेलअभिषेक शर्मा के छक्के से टाटा की कार घायल, गरीब बच्चों की...

अभिषेक शर्मा के छक्के से टाटा की कार घायल, गरीब बच्चों की बल्ले-बल्ले हो गई

Published on

लखनऊ:

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा पहले गेंद से अटैक करने पर भरोसा करते हैं। वह क्रीज पर आते ही गेंदबाजों की क्लास लेनी शुरू कर देते हैं। आईपीएल 2025 में उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है। इसके बाद भी अभिषेक ने कई तेज पारियां खेली हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर भी अभिषेक ने हैदराबाद को तेज शुरुआत दिलाई।

अभिषेक ने कार का विंडशील्ड तोड़ा
अभिषेक शर्मा के छक्के ने स्टेडियम में खड़े टाटा की कार का शीशा तोड़ दिया। ये घटना पारी के दूसरे ओवर में हुई जब आरसीबी के स्टैंड-इन कप्तान जीतेश शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार को गेंदबाजी के लिए लाया। ओवर की 5वीं गेंद पर अभिषेक ने मिडविकेट की ओर जोरदार छक्का मारा। उनका यह शॉर्ट सीधे लीग की स्पॉन्सर टाटा की कार पर जाकर गिरा। इसकी वजह से कार के विंडशील्ड पर क्रेक आ गया। 17 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से अभिषेक ने 34 रनों की पारी खेली।

5 लाख रुपये डोटेट करेगा टाटा
आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले टाटा ने यह घोषणा की थी कि मैच के दौरान अगर कोई बल्लेबाज सीधे कार पर शॉट खेलता है तो वह पैसे डोनेट करेंगे। गेंद कार पर लगने की स्थिति में टाटा 5 लाख रुपये डोनेट करेगा। यह राशि टाटा कार की तरफ से रूरल क्रिकेट डेवलपमेंट के लिए डोनेट किया जाएगा। अभिषेक शर्मा से पहले इसी मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श का छक्का कार पर जाकर लगा था।

हैदराबाद पहले ही बाहर हो चुकी
सनराइजर्स हैदराबाद पर इस मैच के नतीजे से कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। पैट कमिंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। दूसरी तरफ आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। इसके बाद भी टीम यह मुकाबला जीतना चाहेगी। आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहने वाली टीम को फाइनल में जाने का दो मौका मिलता है। आरसीबी इस मैच में जीत हासिल करती है तो टेबल में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...