2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलअच्छे लग रहे हो… शादी का नाम सुनकर शरमा गए शुभमन, लाइव...

अच्छे लग रहे हो… शादी का नाम सुनकर शरमा गए शुभमन, लाइव टीवी पर कह दी दिल की बात

Published on

कोलकाता

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तानी कर रहे शुभमन गिल उस समय असमंजस में पड़ गए जब उनसे मैच की जगह शादी पर सवाल पूछ लिया गया। घटना आईपीएल के 18वें सीजन की 39वें मैच की है। मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन टॉस हार गए थे। टॉस के बाद डैनी मॉरिसन ने उनसे केकेआर के खिलाफ मैच को लेकर सवाल करने के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने मैच को छोड़कर पहले शुभमन से पहले शादी को लेकर सवाल पूछ लिया।

डैनी मॉरिसन ने शुभमन से पूछा कि, ‘आप अच्छे दिख रहे हैं, क्या शादी का प्लान है? क्या आप जल्द शादी करने वाले हैं?’ डैनी मॉरिसन के इस सवाल को सुनकर शुभमन गिल थोड़ा सा शरमा गए और उन्होंने कहा, ‘नहीं अभी ऐसा कुछ नहीं है।’ बता दें कि शुभमन गिल की उम्र अभी सिर्फ 25 साल है। बेहतरीन लुक्स और स्मार्टनेस के कारण शुभमन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यही कारण है कि आए दिन उनकी शादी को लेकर चर्चाएं होती रहती है।

मैच में शतक से चूक गए शुभमन गिल
वहीं बात के केकेआर के खिलाफ मुकाबले की तो शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। शुभमन गुजरात के लिए 90 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 55 गेंद का सामना किया, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे। उनकी इस दमदार पारी के बदौलत ही गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

शुभमन गिल के अलावा गुजरात के लिए इस पारी में साई सुदर्शन ने भी कमाल की बैटिंग की। साई सुदर्शन ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 36 गेंद में 53 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया। इसके अलावा टीम के लिए जोस बटलर ने 23 गेंद में 41 रनों का योगदान दिया जबकि अंत में शाहरुख खान ने 5 गेंद में 11 रन बनाए।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...