13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलसूर्या के ताप से तिलमिलाए अफगानी पठान, 28 गेंदों में धून कर...

सूर्या के ताप से तिलमिलाए अफगानी पठान, 28 गेंदों में धून कर रख दिया

Published on

बारबाडोस

भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार बैटिंग की। आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में सूर्यकुमार ने 28 गेंद में 53 रन धून दिए। अपनी इस दमदार बैटिंग में सूर्यकुमार ने 5 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। सूर्यकुमार यादव का यह टी20 विश्व कप 2024 में पहला अर्धशतक भी था। इससे पहले सूर्यकुमार यादव टूर्नामेंट में रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे थे।

सूर्यकुमार यादव के इस बेहतरीन प्रदर्शन से ही भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इस मैच में निर्धारित 20 ओवर के खेल में अफगानिस्तान के खिलाफ 181 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही थी। अपनी बैटिंग के दौरान सूर्यकुमार ने अफगानिस्तान सभी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

भारत के टॉप ऑर्डर ने फिर किया निराश
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी ने फिर से निराश किया। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए तो विराट कोहली भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए थे। विराट ने 24 गेंद में 24 रनों की पारी खेली। इससे पहले तो वह तीन पारियों में सिर्फ 5 रन ही बना सके। अब तक खेले गए चार मैचों में विराट कोहली अपनी क्षमता के अनुरूप खेल नहीं दिखा पाए हैं।इसके अलावा ऋषभ पंत भी कुछ खास करने में सफल नहीं रहे। पंत ने 11 गेंद में 20 रनों का योगदान दिया। वहीं शिवम दुबे का भी खराब जारी रहा। हालांकि, इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर पारी को अच्छे से संभाला।

हार्दिक ने भी खेली ताबड़तोड़ पारी
सूर्यकुमार के अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में हार्दिक पंड्या ने भी कमाल की बैटिंग की। हार्दिक ने सिर्फ 24 गेंद खेलकर 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने तीन चौके और 2 छक्के भी लगाए।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...