14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलनस्लवादी टिप्पणी, महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स के बाद अब गाली-गलौज पर उतरे...

नस्लवादी टिप्पणी, महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स के बाद अब गाली-गलौज पर उतरे ओली रॉबिन्सन

Published on

बर्मिंघम

इंग्लैंड ने एशेज श्रृंखला के शुरुआती मैच के तीसरे दिन रविवार को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 386 रन पर समेटने के बाद 35 रन की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने मैच खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए। जैक क्रॉली सात रन बनाकर आउट हो गए वहीं बेन डकेट भी 19 रन ही जोड़ पाए। ऑली पोप और जो रूट नाबाद हैं। इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 311 रन से की लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड (68 रन पर तीन विकेट) और ओली रॉबिन्सन (55 रन पर तीन विकेट) ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा देर रुकने नहीं दिया। इस दौरान उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद जो मैदान पर हुआ वह क्रिकेट को शर्मसार करने के लिए काफी था।

क्लीन बोल्ड और सेलिब्रेशन वायरल
दरअसल, 141 रन पर खेल रहे उस्मान ख्वाजा को आउट करने के लिए इंग्लैंड टीम ने एक शानदार चाल चली। सामने की तरफ 15-20 की रेंज में तीन फील्डर्स ऑन साइड तो तीन फील्डर्स ऑफ साइड पर प्लेस किए। बेन स्टोक्स की चाल के आगे उस्मान ख्वाजा न सिर्फ फंसे बल्कि क्लीन बोल्ड भी हो गए। ओली रॉबिन्सन का यह मैच में पहला विकेट था, जिसे लेने के बाद वह खुशी से झूम उठे और इसी एक्साइटमेंट में उस्मान ख्वाजा पर भद्दी टिप्पणियां कर डाली। सोशल मीडिय पर ऑस्ट्रेलियाई फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं। रॉबिन्सन अपने इस अजीबोगरीब सेलिब्रेशन का बचाव भी करते नजर आए।

गालीगलौज का कैसा बचाव
रॉबिन्सन ने कहा, ‘यह मेरा पहला घरेलू एशेज है और उस समय बड़ा विकेट हासिल करना मेरे लिए खास था। मुझे लगता है कि उस्मान ने अविश्वसनीय पारी खेली। उस समय एक टीम के रूप में हमारे लिए वह विकेट हासिल करना बहुत बड़ा था। ऑस्ट्रेलिया एक समय पांच विकेट पर 338 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था और ऐसा लग रहा था कि टीम पहली पारी में इंग्लैंड के स्कोर को पार कर जाएगी। इसी स्कोर पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 99 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्के की मदद के साथ 66 रन बनाए और शतकीय पारी खेलने वाले उस्मान ख्वाजा (141) के साथ छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की।

आदनत गालीबाज हैं रॉबिन्सन
29 साल के ओली रॉबिन्सन का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2021 में टेस्ट डेब्यू करने से पहले ही वह अपने नस्लीय और सेक्सिस्ट ट्वीट के चलते बदनाम हो चुके थे। रॉबिन्सन के ये ट्वीट अप्रैल 2012 से जून 2013 के बीच के बताए जा रहे हैं, तब उनकी उम्र 18 साल थी। अपने ट्वीट में उन्होंने धर्म विशेष के लोगों को आतंकवादी बता दिया था। इतना ही नहीं एशियाई मूल की महिलाओं के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की थीं। इस कुकर्म के लिए क्रिकेट अनुशासन समिति (CDC) ने उन पर आठ मैच का बैन लगाया था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...