18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलअद्भुत! वॉशिंगटन सुंदर ने रचिन और टॉम ब्लंडल का उड़ाया डंडा, फिरकी...

अद्भुत! वॉशिंगटन सुंदर ने रचिन और टॉम ब्लंडल का उड़ाया डंडा, फिरकी देख कीवी बल्लेबाज के उड़े होश

Published on

पुणे:

टीम इंडिया के लिए लगभग तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापस करने वाले स्पिन गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में धमाल मचा दिया। पुणे टेस्ट मैच के पहले दिन दूसरे सेशन में जब भारतीय गेंदबाज सेट हो चुके रचिन रविंद्र के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे तब सुंदर ने अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से टीम इंडिया की दमदार वापसी कराई। रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे थे और 65 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन सुंदर की फिरकी आगे वह पूरी तरह से चकरा गए।

सुंदर ने गेंद को इस तरह से टर्न कराया कि रचिन कुछ समझ ही नहीं पाए। गेंद कब उनके बैट और पैड के बीच से विकेट को उड़ाया रचिन को कुछ पता ही नहीं चल पाया। इस तरह सुंदर ने टीम इंडिया को रचिन के रूप में चौथी सफलता दिलाकर एक दमदार वापसी करा दी। सुंदर सिर्फ यही तक नहीं रुके रचिन को बोल्ड करने के बाद उनका अगला शिकार टॉम ब्लंडेल बने।

सुंदर की फिरकी देख चकरा गए टॉम ब्लेंडल
रचिन रविंद्र के बोल्ड होने के बाद क्रीज पर टॉम ब्लेंडल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। कप्तान रोहित शर्मा ने सुंदर को लगातार एक छोर से लगाए हुए थे। टॉम ब्लेंडल 12 गेंद खेलकर अपनी नजरें जमाने की कोशिश में ही थे कि सुंदर ने सांप जैसी बलखाती हुई गेंद पर ब्लेंडल का डंडा उड़ा दिया। रचिन के बाद ब्लेंडल के साथ जो हुआ वह लगभग रीप्ले की तरह लग रहा था।

इस तरह टॉम ब्लेंडल सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। ब्लेंडल के विकेट के साथ ही भारतीय टीम ने को पारी में 5वीं सफलता मिली। ब्लेंडल के आउट हुए अंपायर ने टी ब्रेक की भी घोषणा कर दी। इस तरह टीम इंडिया ने दूसरे सेशन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड के 201 रन के स्कोर उसकी आधी टीम को पवेलियन वापस भेज दिया।

Latest articles

इंसेंटिव रिवीजन की मांग: भेल कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर जताया विरोध

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के भोपाल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग...

एचएमएस यूनियन ने बीएचईएल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। हेवी इलेक्ट्रिकल्स श्रमिक ट्रेड यूनियन (एचएमएस) ने बीएचईएल (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक...

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...