7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेल'आंख के बदले आंख' वाले बयान पर घुटने पर अंबाती रायुडू, बवाल...

‘आंख के बदले आंख’ वाले बयान पर घुटने पर अंबाती रायुडू, बवाल के बाद माफी मांगने को हुए मजबूर

Published on

नई दिल्ली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू गुरुवार को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार हो गए। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ऐसा पोस्ट किया, जिससे लग रहा था कि वह ऑपरेशन सिंदू से खुश नहीं है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था, ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधी बना देती है।’ इसके लिए उन्हें खूब आलोचना झेलनी पड़ रही है। रायुडू ने अब इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

अंबाती रायुडू ने सफाई दी
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने विवाद बढ़ने के बाद अपने ट्वीट पर सफाई दी है। उनका कहना है कि उनके पोस्ट को लोगों ने गलत समय लिया। रायुडू ने एक्स पर लिखा, ‘मैं सीमा पर स्थिति के बारे में हाल ही में की गई अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करना चाहता हूं, जिसे गलत समझा गया है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, और मैं इस बात को स्पष्ट करना चाहता हूं।

रायुडू ने आगे लिखा- इस संवेदनशील समय में, मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व में हमारी सरकार के साथ खड़ा हूं, जो ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सख्त कार्रवाई कर रही है। मैं हमारी बहादुर भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ा हूं और अपने साथी नागरिकों की भावनाओं को दिल से साझा करता हूं।

सीमा पर विवाद जारी
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है। पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी मोर्चे पर हमले किए। भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया। भारी हथियारों से गोलाबारी की। श्रीनगर से लेकर कई स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की। भारत की तरफ से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मिसाइलों और ड्रोन्स को नष्ट कर दिया। वहीं भारत ने रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को हवाई प्रक्षेपण, सटीक गोला-बारूद और लड़ाकू विमानों के जरिए निशाना बनाया।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...