17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलएशिया कप: खिलाड़ियों की इगो आ रही है आड़े, रोहित और द्रविड़...

एशिया कप: खिलाड़ियों की इगो आ रही है आड़े, रोहित और द्रविड़ से नहीं संभल रहे खिलाड़ी?

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप में श्रीलंका से हार के बाद भारतीय टीम पर एक के बाद एक कई सवाल उठने लगे हैं। प्लेइंग इलेवन, स्क्वॉड, खराब बॉलिंग-फील्डिंग तक तो बात ठीक थी, लेकिन अब टीम की एकता पर ही प्रश्न चिन्ह है। कहा जा रहा है कि भारतीय टीम एक यूनिट की तरह नहीं खेल रही क्योंकि प्लेयर्स में एकता ही नहीं है। मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों से भी आप अंदाजा लगा सकते हैं। कूल-शांत रहने के बजाय छटपटाहट, बहसबाजी और जबरदस्ती की बातचीत कैमरे में कैद होती रहती है। कुछ खिलाड़ियों में इतना इगो आ चुका है कि वह कप्तान रोहित शर्मा और कोच द्रविड़ से भी नहीं संभल रहे। ऐसे एक नहीं कई उदाहरण हैं।

चर्चा में हार्दिक-ऋषभ का वीडियो
आईपीएल में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में हार्दिक पंड्या ने कप्तानी रोल निभाया था। वह बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आकर एंकर का रोल निभाते थे। अब टीम इंडिया में वापसी के बाद वह उसी रोल में खेलना चाह रहे हैं। जबकि टीम उनसे फिनिशर की भूमिका चाह रही है। एशिया कप में ऐसे कई मौके दिखे, जब पंड्या खुद को बैटिंग में प्रमोट करना चाहते थे। श्रीलंका के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब 13वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद ऋषभ पंत दस्तानें पहनने लगे थे, लेकिन इशारा मिलते ही पंड्या बैटिंग के लिए उतरे और ऋषभ नाखुश होकर बैठ गए।

रोहित-विराट के बीच सब ठीक है?
एकबार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच दरार की खबरें आ रहीं हैं। सोशल मीडिया कहा जा रहा है कि रोहित कभी विराट से कोई सलाह-मशविरा नहीं करते। विराट जैसा खिलाड़ी और शानदार फील्डर सर्कल में खड़े होने के बजाय बाउंड्री पर नजर आ रहा है। कोहली जिस तरह से गेम चलाना जानते हैं, उनका अनुभव रोहित शर्मा के काम आता। वह खिलाड़ियों में जोश भरते रहते हैं। यह काबिल-ए-तारीफ है। विराट के इनएक्टिव होने से मैदान पर खिलाड़ियों में उत्साह की कमी साफ देखी जा सकती है।

अब भी टीम में कोई बदलाव नहीं होगा!
मैच हारने के बाद भी रोहित शर्मा कहते हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप में कुछ ही बदलाव होंगे। हिटमैन की माने तो इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी लगभग 90 प्रतिशत हो गई है और अब कुछ ही बदलाव होंगे। श्रीलंका जैसी टीम से हारने के बाद भी रोहित शर्मा हंसते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते दिखे कि वह अभी भी फाइनल में पहुंच सकते हैं।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...