नई दिल्ली
गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बेटा होना एक आसान काम नहीं है। आपसे लोगों को उम्मीदें होती हैं, हर समय आप पर सबकी निगाहें टिकी होती हैं और हर कोई आपको अपने पिता की तरह अच्छा करते देखना चाहता है। इन सब बातों का एक अलग ही प्रेशर होता है। लेकिन सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन सब बातों पर बिना कोई फोकस किए खुद पर ध्यान देते हैं और सफल भी होते हैं। अर्जुन इस समय देवधर ट्रॉफी में अपने पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक मुकाबले में अपनी गजब गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया।
अर्जुन ने सेट बल्लेबाज की निकाली हवा
दरअसल, देवधर ट्रॉफी में सेंट्रल जोन और साउथ जोन के बीच मैच खेला गया। बता दें कि युवा अर्जुन तेंदुलकर इस टूर्नामेंट में साउथ जोन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने खेले गए इस मैच में सेट बल्लेबाज यश दुबे को चलता किया और अपनी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट ली।
South Zone bowlers on 🔝
Arjun Tendulkar gets the well-set Yash Dubey O.U.T 👏
Central Zone reach 192/7 with less than 7 overs to go!
Live Stream 📺 – https://t.co/M03oZDsf3j
Follow the match – https://t.co/2PNA0GOiLC#DeodharTrophy | #CZvSZ pic.twitter.com/A89p9LXvA0
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 1, 2023
बल्ले से आग बरसा रहे थे यश दुबे
सेंट्रल जोन के लिए यश दुबे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। उन्होंने आते ही साउथ जोन के गेंदबाजों की कुटाई करना शुरू कर दिया। यश शुरू से ही अच्छी लय में लग रहे थे। उन्होंने धीरे-धीरे करके अपनी पारी को आगे बढ़ाया। यश ने स्ट्राइक रोटेट करने के साथ-साथ बाउंड्रीज भी लगाई। वह पूरी तरह से सेट हो गए थे। उनको आउट करना मुश्किल लग रहा था। फिर साउथ जोन के लिए 23 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने करिश्मा किया।
अर्जुन ने यश दुबे को 77 रन पर किया आउट
सेंट्रल जोन की पारी का 42वां ओवर साउथ जोन की तरफ से अर्जुन तेंदुलकर डालने आए थे। तेंदुलकर की पहली गेंद पर सेट यश दुबे स्ट्राइक पर थे। यश ने अर्जुन की गेंद पर कड़ा प्रहार करना चाहा। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। उन्होंने अपने बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर दिया जिसके चलते उनके बल्ले का किनारा लगा और गेंद सीधा बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े खिलाड़ी के हाथ में चली गई।
ऐसे में खतरनाक दुबे 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हो गए। अर्जुन ने इसके अलावा विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे शिवम मावी को भी 38 रन के स्कोर पर आउट किया। तेंदुलकर ने अपने 10 ओवर में 65 रन देकर 2 विकेट लिए। साउथ जोन 7 विकेट से यह मैच अपने नाम करने में सफल रहा।
