22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeखेलBCCI ने खरीदा था नीरज चोपड़ा का भाला, कीमत कर देगी हैरान

BCCI ने खरीदा था नीरज चोपड़ा का भाला, कीमत कर देगी हैरान

Published on

नई दिल्ली,

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था. टोक्यो ओलंपिक की समाप्ति के बाद जब पीएम नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की थी, तो नीरज चोपड़ा ने पीएम मोदी को एक भाला तोहफे में दिया था.

खास बात यह है कि नीलामी में नीरज चोपड़ा का वह भाला भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था. बोर्ड के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उस अधिकारी ने कहा, ‘बीसीसीआई ने नीरज के भाले पर बोली लगाई थी. इसके अलावा भी कुछ और वस्तुओं पर बोली लगाई. नमामि गंगे एक नेक काम है और बोर्ड के पदाधिकारियों को लगा कि देश के प्रमुख खेल संगठनों में से एक होने के नाते यह देश के प्रति हमारा कर्तव्य है.’

कोराना महामारी को लेकर भी बोर्ड ने की थी मदद
बीसीसीआई ने कोरोना महामारी के दौरान भी ‘पीएम केयर्स फंड’ में 51 करोड़ रुपए दिए थे. बोर्ड ने चोपड़ा के भाले के अलावा भारतीय पैरालम्पिक दल के हस्ताक्षर वाला अंगवस्त्र भी एक करोड़ रुपये में खरीदा था. चोपड़ा का भाला ई-नीलामी में सबसे महंगा बिका, जबकि भवानी देवी की तलवार सवा करोड़ रुपये में और पैरालम्पिक चैम्पियन सुमित अंतिल का भाला एक करोड़ 20 हजार रुपये में बिका. लवलीना बोरगोहेन के मुक्केबाजी दस्ताने 91 लाख रुपये में बिके.

1348 चीजों की हुई थी ई-नीलामी
यह नीलामी सितंबर-अक्टूबर 2021 में हुई थी. उस दौरान भाले समेत कई चीजों की ई-नीलामी की गई, जिनसे मिली रकम ‘नमामि गंगे कार्यक्रम’ को गई. उस ई-नीलामी में कुल 1348 स्मृति चिह्न बिके, जिनमें खेलों से जुड़े सामान भी थे. इनके लिए 8600 बोलियां लगाई गईं. नीरज चोपड़ा ने हाल ही में वह भाला लुसाने स्थित ओलंपिक संग्रहालय में दिया है, जिससे उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था.

नीरज चोपड़ा काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. पिछले महीने नीरज चोपड़ा ने89.08 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग मीट का टाइटल जीता था.. नीरज यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. इस खिताबी जीत के साथ ही नीरज ने सात एवं आठ सितंबर को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग के फाइनल्स में भी जगह बना ली थी. उससे पहले नीरज ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में सिल्वर जीतने में भी सफल रहे थे.

चोट के चलते CWG गेम्स में नहीं लिया हिस्सा
विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले के दौरान ही नीरज को ग्रोइन इंजरी हो गई थी. इसके बाद मेडिकल टीम ने नीरज चोपड़ा को चार-पांच हफ्ते के आराम की सलाह दी थी जिसके बाद उन्होंने बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से हटने का फैसला किया था. नीरज इंजरी से उबरने के लिए जर्मनी में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजरे जिसके बाद उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया.

 

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...