12.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलबेन स्टोक्स की संन्यास से वापसी, इंग्लैंड के लिए खेलेंगे वनडे वर्ल्ड...

बेन स्टोक्स की संन्यास से वापसी, इंग्लैंड के लिए खेलेंगे वनडे वर्ल्ड कप पर IPL छोड़ना होगा

Published on

लंदन

वनडे विश्व कप 2023 से पहले इंग्लिश क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। रिपोर्ट्स की माने तो बेन स्टोक्स क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए अपने संन्यास का फैसला वापस लेने के लिए सहमत हो गए हैं। बाएं हाथ के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने इंग्लैंड को 2019 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। ब्रिटेन के बड़े अखबार द टेलीग्राफ के अनुसार, स्टोक्स भारत में एकदिवसीय विश्व कप के लिए संन्यास से वापसी करेंगे। भले ही इसके लिए उन्हें आईपीएल 2024 क्यों न छोड़ना पड़ा। स्टोक्स पिछले साल 50 ओवर के फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं क्योंकि उनके लिए तीनों फॉर्मेट खेलना मुश्किल हो रहा था।

इससे पहले, स्टोक्स ने हालिया एशेज श्रृंखला के लिए मोईन अली को टेस्ट संन्यास से वापस आने के लिए मना लिया था। फैंस को विश्व कप के लिए स्टोक्स से कुछ ऐसी ही उम्मीद थी। 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से स्टोक्स ने सिर्फ नौ वनडे इंटरनेशनल ही खेले हैं, जिसमें उनका रिकॉर्ड साधारण ही रहा है। बताते चलें कि सारी टीमों को 5 सितंबर तक आईसीसी के पास अपने स्क्वॉड की जानकारी देनी है। 27 सितंबर तक टीमों में फेरबदल भी किया जा सकता है।

बेन स्टोक्स के वनडे आंकड़ों पर नजर डाले तो 32 साल के इस प्लेयर ने 105 मैच में 38.98 की औसत और 95.08 की स्ट्राइक रेट से 2924 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उनके नाम 74 विकेट हैं। बेन स्टोक्स मौजूदा दौर में बैट और बॉल के साथ योगदान देने वाले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसे हर कप्तान अपनी टीम में चाहेगा। बेन स्टोक्स इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान हैं जबकि वनडे में टीम की अगुवाई जोस बटलर करते हैं।

इस साल, स्टोक्स को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लगी थी, जिसके चलते वह आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सिर्फ दो मैच ही खेल पाए थे। एशेज टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने चार में से दो टेस्ट में बोलिंग नहीं की थी। ऐसे में अगर वह वनडे वर्ल्ड कप खेलते हैं तो फिर सर्जरी के चलते आईपीएल से हाथ धो बैठेंगे क्योंकि अब वर्ल्ड कप के बाद ही वह सर्जरी करवाएंगे।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...