22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलहार्दिक पंड्या की बैटिंग के फैन बने भज्जी, धोनी से इस मामले...

हार्दिक पंड्या की बैटिंग के फैन बने भज्जी, धोनी से इस मामले की तुलना

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत में अहम रोल अदा किया था. हार्दिक ने उस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए महज 26 रन दिए 3 विकेट चटकाए. फिर 17 गेंदों में नाबाद 33 रन की पारी खेल भारत को मैच जिता दिया. हार्दिक ने इस दौरान 20वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर शानदार अंदाज में मैच फिनिश किया था.

हरभजन ने हार्दिक को जमकर सराहा
अब हार्दिक पंड्या को लेकर टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. हरभजन का मानना है कि हार्दिक अपने पारी को जिस तरह आगे बढ़ाते है और अपना संयम बनाए रखते हैं, वह धोनी की याद दिलाता है. साथ ही भज्जी ने निकट भविष्य में हार्दिक पंड्या के सीमित ओवर्स क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान बनने की भी भविष्यवाणी की.

हरभजन सिंह ने आजतक से कहा, ‘उन्हें कप्तान बनना चाहिए, मुझे लगता है कि हार्दिक कप्तान बनेंगे. उन्होंने हाल के दिनों में एक अलग अवतार दिखाया है. वह एमएस धोनी की तरह बन गया है और वह बहुत ही कूल रहते हैं. हार्दिक बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्हेंअपनी क्षमता पर बहुत भरोसा है.’

काफी समय तक क्रिकेट से दूर थे हार्दिक
हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद फिटनेस समस्याओं के चलते लगभग 5 महीने तक क्रिकेटिंग एक्शन से दूर थे. लेकिन आईपीएल 2022 के जरिए हार्दिक ने खुद को साबित किया और गुजरात टाइटन्स को अपनी कप्तानी में चैम्पियन भी बनाया. उस पूरे सीजन हार्दिक ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था जिसके चलते उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई.

हार्दिक का मौजूदा फॉर्म है काफी शानदार
कमबैक के बाद हार्दिक पंड्या शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व भी किया था. हरभजन ने कहा, “जब वह बल्लेबाजी करने के लिए जाते है, तो एक अलग लेवल का स्वैग होता है. मैंने उन्हें भारत का कप्तान बनते देख रहा हूं. जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान और आईपीएल के दौरान भी अपने स्वभाव का प्रदर्शन किया, वह शानदार था. मुझे लगता है कि उनमें भारतीय टीम के कप्तान बनने की सभी क्षमताएं मौजूद हैं.

टीम इंडिया की बात करें तो वह अब अपने अगले मुकाबले में बुधवार (31 अगस्त) को हॉन्ग कॉन्ग का सामने करने जा रही है. यदि भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह सुपर-4 स्टेज में पहुंच जाएगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...