11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलभारत ने जीता एशिया कप, पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

भारत ने जीता एशिया कप, पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

Published on

दुबई। भारत ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मात दी।

पाकिस्तान द्वारा दिए गए 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर जीत हासिल की। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को विजयी बनाया। इस मैच में तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रन नाबाद बनाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। वहीं जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट हासिल किए।

यह भोई पढ़िए: छठ पूजा के दिन शासकीय अवकाश के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फराज ने बनाए। उन्होंने 57 रनों की पारी खेली।

भारत की इस जीत के साथ ही उसने एशिया कप का खिताब रिकॉर्ड नौवीं बार जीतकर नया इतिहास रच दिया।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...