9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलमुंबई इंडियंस को 'जोर का झटका', IPL 2024 से बाहर हो सकते...

मुंबई इंडियंस को ‘जोर का झटका’, IPL 2024 से बाहर हो सकते हैं कप्तान हार्दिक पंड्या

Published on

नई दिल्ली,

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था. हार्दिक ने रोहित शर्मा की जगह ली थी, जिन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जिताए थे. हार्दिक को कप्तान बनाने का फैसला काफी चौंकाने वाला क्योंकि यह स्टार ऑलराउंडर इंजरी के चलते क्रिकेटिंग एक्शन से दूर है. हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने ट्रेडिंग विंडो के जरिए अपनी टीम में शामिल किया. हार्दिक ने पिछले दो आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) की कप्तानी की थी.

अब हार्दिक पंड्या को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिसमें MI मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हार्दिक इंजरी के चलते आईपीएल 2024 से बाहर रह सकते हैं. साथ ही उनका अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने की कोई संभावना नहीं है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘हार्दिक की फिटनेस पर अभी तक कोई अपडेट नहीं है. आईपीएल खत्म होने से पहले उनके उपलब्ध होने पर एक बड़ा सवालिया निशान बना हुआ है.’

रोहित करेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तानी?
हार्दिक पंड्या का चोट से उबर नहीं पाना टीम इंडिया के लिए भी बड़ा झटका हो सकता है. सूर्यकुमार यादव पहले ही इंजर्ड हो चुके हैं और उनके भी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहने की पूरी संभावना है. हार्दिक की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव ने ही ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी की थी. अब इन दोनों खिलाड़ियों के इंजरी के चलते रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का नेतृत्व कर सकते हैं.

मुंबई के साथ चार आईपीएल जीत चुके हार्दिक
हार्दिक पंड्या के करियर को संवारने में मुंबई इंडियंस का अहम रोल रहा है. मुंबई ने हार्दिक को साल 2015 में 10 लाख रुपये में खरीदा था. हार्दिक 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. आईपीएल 2021 तक हार्दिक मुंबई के साथ रहे थे.

फिर साल 2022 की मेगा नीलामी से पहले हार्दिक को मुंबई रिलीज कर दिया. उस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती थी. यही नहीं तब हार्दिक चोट से भी जूझ रहे थे, शायद इसी चलते मुंबई को ये फैसला लेना पड़ा था. मुंबई ने उस समय रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन करने का फैसला किया था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...