17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलभारत-PAK मैच में टॉस में बड़ी चूक? बाबर आजम ने बोला था...

भारत-PAK मैच में टॉस में बड़ी चूक? बाबर आजम ने बोला था टेल्स लेकिन…

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर सामने आईं. एक हफ्ते में यह दूसरी बार हुआ, जब दोनों टीमों में जंग देखने को मिली. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला लिया. लेकिन इस टॉस में एक गड़बड़ी भी हुई.

टॉस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां से इस गड़बड़ी को सभी ने नोटिस किया. दरअसल, जैसे ही कमेंटेटर रवि शास्त्री ने टॉस के लिए सिक्का उछलवाना चाहा तब रोहित शर्मा ने कॉइन उछाला, बाबर आजम ने यहां टेल्स के लिए आवाज़ लगाई.

लेकिन कमेंटेटर रवि शास्त्री ने उसे हेड्स सुना, हालांकि वहां मौजूद मैच रेफरी ने बाबर आजम का टेल्स सुन लिया था. ऐसे में सिक्का जब टेल्स पर गिरा, तब उन्होंने कहा कि बाबर ने टेल्स कहा था और उन्होंने ही टॉस जीता है. इसके बाद बाबर आजम ने भारत के खिलाफ पहले बॉलिंग का फैसला किया.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, जो टीम इंडिया के लिए सही साबित हुआ. क्योंकि रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलवाई और पावरप्ले में ही 62 रन बना डाले. पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में भारत का यह बेस्ट स्कोर रहा है.

कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 16 बॉल में 28 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने भी 20 बॉल में 28 रन बनाए. दोनों ही बल्लेबाज अपनी धीमी बल्लेबाजी के लिए निशाने पर थे, लेकिन इस बार दोनों ने कमाल की बैटिंग कर हर किसी को हैरान कर दिया.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...