14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलआईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले बड़ी खबर, कोलकाता नाइटराइडर्स ने बदल दिया...

आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले बड़ी खबर, कोलकाता नाइटराइडर्स ने बदल दिया कप्तान

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन से ठीक पहले कोलकाता नाइटराइडर्स से बड़ी खबर आई है। फ्रेंचाइजी के सीईओ वेंकी मैसूर ने बड़ी घोषणा करते हुए कप्तान और उपकप्तान के नामों का ऐलान किया है। उन्होंने बयान में कहा कि श्रेयस अय्यर आईपीएल 2024 के लिए भी केकेआर के कप्तान रहेंगे, जबकि नीतीश राणा उनके डिप्टी यानी उपकप्तान होंगे।

वेंकी ने कहा- यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण था कि श्रेयस चोट के कारण आईपीएल 2023 से चूक गए। हमें खुशी है कि वह वापस आ गए हैं और कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे। जिस तरह से उन्होंने अपनी चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत की है और जिस फॉर्म में वह हैं, वह उनके चरित्र का प्रमाण है। बता दें कि आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले ही श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे और उन्हें पूरी सीजन बाहर बैठना पड़ा था। ऐसे में टीम की कमान नीतीश राणा संभाल रहे थे।

आईपीएल 2024 में टीमों के कप्तानों के नाम की सूची

टीम कप्तान
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
कोलकाता नाइटराइडर्स श्रेयस अय्यर
दिल्ली कैपिटल्स डेविड वॉर्नर या ऋषभ पंत
पंजाब किंग्स शिखर धवन
गुजरात टाइटंस शुभमन गिल
लखनऊ सुपरजायंट्स केएल राहुल
चेन्नई सुपर किंग्स एमएस धोनी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फाफ डु प्लेसिस
राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन
सनराइजर्स हैदराबाद एडेन मार्करम

अब जब श्रेयस अय्यर फिट हैं तो कोलकाता ने यह मामला साफ किया है। वेंकी ने आगे कहा- हम इस बात के भी आभारी हैं कि नीतीश पिछले सीजन में श्रेयस की जगह लेने के लिए सहमत हुए और उन्होंने शानदार काम किया। इसमें कोई संदेह नहीं है कि उप-कप्तान के रूप में नीतीश टीम KKR के लिए हर संभव तरीके से श्रेयस का समर्थन करेंगे।

श्रेयस अय्यर ने कहा- मेरा मानना है कि पिछले सीजन में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिसमें चोट के कारण मेरी अनुपस्थिति भी शामिल है। नीतीश ने न केवल मेरी जगह भरी बल्कि अपने काबिल नेतृत्व से भी शानदार काम किया। मुझे खुशी है कि केकेआर ने उन्हें उप-कप्तान बनाया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह नेतृत्व समूह को मजबूत करेगा।

आईपीएल 2024 में केकेआर के रिटेन खिलाड़ी
आंद्रे रसेल
अनुकूल रॉय
हर्षित राणा
जेसन रॉय
नीतीश राणा
रहमानुल्लाह गुरबाज
रिंकू सिंह
श्रेयस अय्यर
सुनील नरेन
सुयश शर्मा
वैभव अरोड़ा
वरुण चक्रवर्ती
वेंकटेश अय्यर

आईपीएल 2024 में केकेआर द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी
आर्य देसाई
डेविड वीज
जॉनसन चार्ल्स
कुलवंत खेज़रोलिया
लिटन दास
लॉकी फर्ग्यूसन
मनदीप सिंह
एन. जगदीशन
शाकिब अल हसन
शार्दुल ठाकुर
टिम साउदी
उमेश यादव

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...