2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलगेंदबाज चमके, बल्लेबाजों का बल्ला बोला, लय में लौट रही मुंबई इंडियंस...

गेंदबाज चमके, बल्लेबाजों का बल्ला बोला, लय में लौट रही मुंबई इंडियंस ने अब हैदराबाद को रौंदा

Published on

मुंबई

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में लय में लौटती दिख रही है। पहले 5 मैचों में चार हार झेलने के बाद हार्दिक पंड्या की टीम ने लगातार दो मुकाबले जीत लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई ने 6 विकेट से जीत हासिल की। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट पर हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट पर 162 रन बनाए। मुंबई ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। स्कोर बराबर होने के बाद मुंबई ने दो विकेट खो दिए। 5 डॉट बॉल के बाद मुंबई की टीम लक्ष्य हासिल कर पाई। यह 7 मैचों में मुंबई की तीसरी जीत जबकि इतने ही मैचों में हैदराबाद की 5वीं हार है।

हैदराबाद के बल्लेबाज चले ही नहीं
वानखेड़े स्टेडियम की पिच स्पिनरों को मदद मिल रही थी और तेज गेंदबाजों को धीमी गेंदों से फायदा मिल रहा था जिससे सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को पारी में विकेट के अनुकूल ढलने में संघर्ष करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी में देर से लय हासिल की। टीम ने आखिरी पांच ओवरों में 57 रन बनाकर अंत में स्कोर में इजाफा किया। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने सटीक योजना बनाई जिसमें जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट झटका।

ट्रेंट बोल्ट ने फिर से अपनी यॉर्कर गेंद का फायदा उठाते हुए चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट झटका जबकि विल जैक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। सनराइजर्स हैदराबाद को शुरू से ही संघर्ष करना पड़ा और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में सात चौकों की मदद से 40 रन बनाए। पहले ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों को जीवनदान मिला।

पहले ओवर में दो कैच छूटे
अभिषेक का कैच पहली ही गेंद पर जैक्स ने छोड़ दिया जबकि चौथी गेंद पर कर्ण शर्मा भी ट्रैविस हेड का कैच लपकने में विफल रहे। अभिषेक ने पांचवें ओवर में चाहर की गेंदों पर तीन चौके जड़े, लेकिन वह लय में नहीं दिखे। आठवें ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद पर अभिषेक आउट हुए। जैक्स ने इसके बाद ईशान किशन का महत्वपूर्ण विकेट लिया जो मात्र दो रन पर स्टंप आउट हो गए।

दूसरे छोर पर हेड खुलकर खेलने की पूरी कोशिश करने के बावजूद भी रन नहीं बना पाए। वह 29 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस ने इतना दबदबा बनाया हुआ था कि मैच का पहला छक्का 18वें ओवर में लगा जो सनराइजर्स की पारी का सबसे बेहतरीन ओवर रहा। इसमें हेनरिक क्लासेन (28 गेंद में 37 रन) ने 21 रन बनाये जिससे चाहर के आंकड़े को खराब कर दिया। अंतिम ओवर में अनिकेत वर्मा ने पंड्या पर दो छक्के लगाए और पैट कमिंस ने एक छक्का लगाकर 22 रन बटोरे।

रोहित ने तेज शुरुआत दी
मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दी। उन्होंने मोहम्मद शमी के खिलाफ तीसरे ओवर में दो छक्के मारे। इसके बाद चौथे ओवर में पैट कमिंस के खिलाफ छक्का उड़ाया। 16 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से रोहित 26 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने ही उनका विकेट लिया। पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 55 रन था।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...