5.8 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलबृजभूषण के दामाद बन सकते हैं WFI अध्यक्ष, भाजपा सांसद ने ‘गुप्त...

बृजभूषण के दामाद बन सकते हैं WFI अध्यक्ष, भाजपा सांसद ने ‘गुप्त स्थान’ पर बुलाई समर्थकों की बैठक

Published on

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के चुनावों में अपने पैनल को नामित करने के लिए रविवार 30 जुलाई 2023 को बैठक बुलाई है। यह पैनल भारतीय कुश्ती महासंघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव लड़ेगा। बृजभूषण सिंह और उनके बेटे करण चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल का हिस्सा नहीं हैं।

भाजपा नेता बृजभूषण सिंह के दामाद विशाल सिंह चुनाव में बिहार (बिहार कुश्ती संघ) के प्रतिनिधि हैं। विशाल सिंह संभवतः शीर्ष पद (डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष) के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। चुनाव में यदि वह ज्यादा लोगों को समर्थन हासिल करने में सफल रहे तो रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (Wrestling Federation Of India) के नए अध्यक्ष भी बन सकते हैं।

डब्ल्यूएफआई (WFI) के निवर्तमान सहायक सचिव विनोद तोमर ने पुष्टि की कि बृजभूषण ने 30 जुलाई को बैठक बुलाई है। उन्होंने हालांकि बैठक के आयोजन स्थल के बारे में नहीं बताया। विनोद तोमर ने कहा, ‘हां, निवर्तमान अध्यक्ष ने रविवार को बैठक बुलाई है। यह तय नहीं किया गया है कि बैठक कहां होगी। बैठक में संभवतः वे सभी (राज्य निकाय पदाधिकारी) शामिल होंगे जो उनका (बृजभूषण) समर्थन करते हैं। चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए विभिन्न राज्य संघों के अध्यक्षों और सचिवों के बैठक में आने की संभावना है।’

31 जुलाई है नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख
डब्ल्यूएफआई के चुनाव 12 अगस्त को होंगे। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं। वह चुनाव लड़ने के पात्र नहीं हैं। दरअसल उन्होंने पहले ही संगठन के पदाधिकारी के रूप में 12 साल पूरे कर लिए हैं। राष्ट्रीय खेल संहिता के अनुसार किसी के लिए यह अधिकतम कार्यकाल है।

पंजाब कुश्ती संघ नहीं उतारेगा अपना कोई उम्मीदवार
डब्ल्यूएफआई के दैनिक मामलों का प्रबंधन वर्तमान में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा गठित भूपेंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता वाली तदर्थ समिति कर रही है। पंजाब कुश्ती संघ के सचिव रणबीर कुंडू ने शुक्रवार 28 जुलाई 2023 को कहा कि अब तक उनके राज्य संघ को बैठक में शामिल होने के लिए किसी भी वर्ग या उम्मीदवार से निमंत्रण नहीं मिला है।

हमें बैठक का निमंत्रण नहीं मिला: रणबीर कुंडू
रणबीर कुंडू ने कहा, ‘अब तक हमें कोई निमंत्रण नहीं मिला है। हम आगामी चुनावों में शीर्ष पदों के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। हालांकि देश में कुश्ती की बेहतरी के लिए मतदान करेंगे।’ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की अगुआई वाले आंदोलनकारी पहलवानों से वादा किया था कि बृजभूषण के परिवार से कोई चुनाव में हिस्सा नहीं लेगा।

चुनाव में महाराष्ट्र और त्रिपुरा का भी नहीं होगा कोई प्रतिनिधि
कुश्ती संघ के चुनाव में महाराष्ट्र और त्रिपुरा का भी कोई प्रतिनिधि नहीं होगा। निर्वाचन अधिकारी ने महाराष्ट्र के दोनों गुटों के दावों को खारिज कर दिया है, जबकि त्रिपुरा की 2016 से ही मान्यता रद्द है। हर राज्य इकाई से दो प्रतिनिधियों को मतदान करने की मंजूरी दी जाएगी। नामांकन की जांच 2 अगस्त को होगी। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 7 अगस्त को जारी होगी। अगर चुनाव की आवश्यकता हुई, तो मतदान 12 अगस्त को किया जाएगा।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...