14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलभई रोहित इन्हें टीम में ले लो! पुलिसवाले ने फेंकी ऐसी विकेटतोड़...

भई रोहित इन्हें टीम में ले लो! पुलिसवाले ने फेंकी ऐसी विकेटतोड़ बॉल, हो गया हर कोई फैन

Published on

नई दिल्ली

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को यंग प्लेयर्स प्रोड्यूस करने के लिए जाना जाता है, और ऐसा लगता है कि उन्हें एक और ऐसी प्रतिभा मिल गई है क्योंकि दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद हैरान रह गए। यह वीडियो एमआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी को क्रिकेट नेट्स में शानदार गेंदबाजी करते हुए देखा गया है।

मुंबई इंडियंस द्वारा साझा किए गए वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जिससे फैंस अधिकारी की जबरदस्त स्पीड और गजब गेंदबाजी से काफी ज्यादा प्रभावित हैं। फुटेज में पुलिस अधिकारी को एक लोकल अकादमी में नेट सेशन के दौरान लगातार शानदार गेंदबाजी करे जाते हुए दिखाया गया है। जबरदस्त स्पीड और स्विंग ने बल्लेबाजों को चौंका दिया क्योंकि वे उनकी गेंदों की गति और सटीकता का सामना करने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

पुलिस ऑफिसर की गेंदबाजी अब चारों तरफ चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनकी यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है और फैंस उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। लगभग एक परफेक्ट गेंदबाजी एक्शन, फॉलो थ्रू देखकर वह किसी प्रोफेशनल गेंदबाज से कम नहीं लग रहे। जो उनकी वीडियो वायरल हो रही है, उसमें पुलिस ऑफिसर जबरदस्त स्विंग और लेंथ के चलते बल्लेबाजों को चारो खाने चित कर रहा है। उनकी गेंद बैट और पैड के बीच के गैप से होते हुए सीधा स्टंप्स पर जाकर लग रही हैं।

आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स के बराबर पांच बार आईपीएल की चैंपियन हैं। उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल 2023 में भी मुंबई इंडियंस प्लेऑफ तक पहुंची थी। बता दें कि एमआई ने सारी आईपीएल ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...