12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलबुमराह ने किया कपिल देव-जहीर खान वाला कारनामा, बड़े-बड़े सूरमा इस रिकॉर्ड...

बुमराह ने किया कपिल देव-जहीर खान वाला कारनामा, बड़े-बड़े सूरमा इस रिकॉर्ड को तरसते हैं!

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मैच के पहले दिन उस्मान ख्वाजा का विकेट लेते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उस्मान ख्वाजा बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। इसके साथ ही बुमराह का इस साल 50वां टेस्ट विकेट हासिल कर कपिल देव और जहीर खान के साथ एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज के बारे में।

कपिल देव के टक्कर में कोई नहीं
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कपिल देव के टक्कर में कोई नहीं है। कपिल देव टीम इंडिया के एकमात्र ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में दो बार 50 या इससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। पहली बार कपिल देव ने साल 1979 में किया था। इस साल कपिल देव ने टेस्ट में 74 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद उन्होंने 1983 में अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक कैलेंडर ईयर में 75 विकेट झटकने का कारनामा किया था।

लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं जहीर खान
भारत के लिए जहीर खान ने भी टेस्ट क्रिकेट में एक बार कैलेंडर ईयर में 50 या इससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। जहीर खान ने साल 2002 में 51 विकेट झटके थे। वहीं उनका ये रिकॉर्ड अब जसप्रीत बुमराह के निशाने पर आ गया है। बुमरहा एक विकेट लेते ही जहीर खान की बराबरी कर उन्हें पीछे छोड़ देंगे।

बुमराह के निशाने पर जहीर खान का रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में 50 विकेट के आंकड़े को छूने वाले जसप्रीत बुमराह भारत के तीसरे तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में अब वह एडिलेड में दो और विकेट हासिल करते हैं तो जहीर खान को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि, औसत के मामले में बुमराह कपिल देव और जहीर खान से भी आगे हैं। बुमराह ने 15.14 की औसत से 50 विकेट लेने का कारनामा किया है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...