10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप से पहले अमेरिका में बवाल... अंपायर को गिरफ्तार कर स्टेडियम...

वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका में बवाल… अंपायर को गिरफ्तार कर स्टेडियम से निकाला

Published on

न्यूयॉर्क,

दुनियाभर में लोगों ने 2023 को विदाई देते हुए शानदार अंदाज में 2024 का स्वागत किया है. क्रिकेट फैन्स को इस नए साल में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का इंतजार है. यह टूर्नामेंट इसी साल जून 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाएगा.मगर इससे पहले ही अमेरिकी क्रिकेट जगत से चौंकाने वाली एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर टीम के मालिक ने पुलिस को बुला लिया और अंपायर को ही गिरफ्तार कर मैदान से बाहर करा दिया.

मैदान से अंपायरों को बाहर किया गया
ऐसा क्रिकेट जगत में पहले कभी देखने को नहीं मिला है. इस मामले ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले फैन्स के मन में शंका से जुड़े कई सवाल खड़े कर दिए हैं. बता दें कि यह सारा माजरा अमेरिकन प्रीमियर लीग (APL) में देखने को मिला है. लीग के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान ही अंपायर को मैदान से बाहर किया गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंपायरों का दावा है कि उन्हें उनकी बकाया राशि 30 हजार डॉलर का भुगतान नहीं किया गया. जबकि APL ने दावा किया है कि अंपायरों ने डाउन पेमेंट मिलने के बावजूद मालिक से पैसों की मांग की और सेमीफाइनल रोकने के लिए ब्लैकमेल किया. हंगामा बढ़ने पर ही पुलिस को बुलाकर अंपायरों को मैदान से बाहर किया गया.

APL और अंपायर दोनों ने अपने पक्ष रखे
APL ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया, ‘अंपायरों को डाउन पेमेंट किया गया था, मगर उन्होंने टीम के मालिक को 30 हजार डॉलर के लिए ब्लैकमेल किया. साथ ही सेमीफाइनल रोकने की धमकी देने लगे. बोले कि पहले पेयमेट करो वरना कोई मैच नहीं होगा. डैनी खान, विजया, ब्रायन ओवेन्स को बताया गया कि वो बतौर अंपायर ब्लैकमेल नहीं कर सकते हैं.जब मैच जारी रखने के लिए अंपायरों ने मैदान से हटने से मना किया तब पुलिस को बुलाया गया.’

पत्रकार पीटर डेला पेन्ना अंपायरों से बात की और उनके हवाले से लिखा, ‘मैं विजया प्रकाश मल्लेला, UAE से ICC पैनल अंपायरों में से एक हूं. पिछले 10 दिन टीमों के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात थी. माफ करें, अंपायरों को बकाया करीब 30 हजार डॉलर का भुगतान नहीं किया जा रहा है. हमारे अपने खर्चे हैं. जब हमने अपनी सेवाओं और खर्चों के लिए पैसे की मांग की तो पुलिस को बुलाया गया. मैच छोड़ने के अलावा हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं था.’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...