9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलशुभमन गिल और सारा तेंदुलकर में फिर सामने आया कनेक्शन, दोनों की...

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर में फिर सामने आया कनेक्शन, दोनों की इंस्टा स्टोरी की हो रही चर्चा

Published on

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर का कनेक्शन एकबार फिर सभी के सामने आया है। दरअसल, दोनों की इंस्टाग्राम स्टोरी इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। जी हां, शुभमन गिल और सारा की इंस्टाग्राम स्टोरी दोनों का फिर से कनेक्शन जोड़ रही है। गिल और सारा ने रविवार को हुए विम्बलडन मेन्स सिंगल्स के फाइनल मैच का वीडियो अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया है।

गिल और सारा ने देखा विम्बलडन मेन्स सिंगल्स Final
शुभमन गिल की इंस्टा स्टोरी भी कल मैच के दौरान की है। उनकी इंस्टा स्टोरी पर लगा वीडियो वेस्टइंडीज में होटल रूम का है। गिल के साथ मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी बैठकर विम्बलडन मेन्स सिंगल्स का फाइनल देख रहे थे। तीनों खिलाड़ी लैपटॉप में मैच देख रहे थे। वहीं सारा तेंदुलकर ने भी घर में लगे टीवी का वीडियो बनाकर इंस्टा स्टोरी पर लगाया। सारा ने भी विम्बलडन मेन्स सिंगल्स का फाइनल देखा।

पहले भी ऐसे फंसे हैं गिल और सारा
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट इस तरह सवालों के घेरे में आई है। इससे पहले इसी साल फरवरी में दोनों की एक-एक फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हालांकि दोनों की यह तस्वीर थी पुरानी। गिल और सारा की यह फोटो एक ही कैफी की थी, लेकिन दोनों ने अपने-अपने अकाउंट से अपनी फोटो को शेयर किया था।

एक ही कैफी की फोटो की थी अपलोड
सारा ने 5 जुलाई 2021 को वह फोटो इंस्टाग्राम पर डाली थी तो वहीं गिल ने अपनी फोटो 14 फरवरी 2023 को अपलोड की थी। गिल और सारा की यह फोटो एक ही कैफे की थी। यह फोटो लंदन के एक कैफे की थी और दोनों एक ही स्टाइल में कॉफी पी रहे थे। बता दें कि गिल और सारा के अफेयर की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...