16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलनाबालिग से रेप के आरोपी IPL स्टार संदीप लामिछाने को लेकर कोर्ट...

नाबालिग से रेप के आरोपी IPL स्टार संदीप लामिछाने को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, मिली 8 साल की सजा

Published on

काठमांडू,

नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने रेप के मामले में पहले ही दोषी ठहराए गए थे. अब काठमांडू की एक अदालत ने इसी मामले में सुनवाई करते हुए संदीप को 8 साल की सजा सुनाई है. 23 साल के संदीप नेपाल क्रिकेट का बड़ा चेहरा रहे हैं और वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी खेल चुके हैं.

शिशिर राज ढकाल की पीठ ने बुधवार (10 जनवरी) को इस मामले में सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया है. उन्होंने मुआवजे और जुर्माने के साथ 8 साल कैद का फैसला सुनाया. कोर्ट के अधिकारी रामू शर्मा ने मामले में जानकारी दी है.

नेपाल पुलिस ने ली थी इंटरपोल की मदद
बता दें कि पिछले साल सितंबर में 17 साल की लड़की ने काठमांडू के एक पुलिस थाने में संदीप लामिछाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उस लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. जिस समय यह आरोप लगाया, तब संदीप वेस्टइंडीज में थे और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में जमैका तल्लावाह के लिए खेल रहे थे. फिर जब गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ, तो संदीप को तुरंत देश लौटने का आदेश मिला था.

हालांकि संदीप लामिछाने वारंट जारी होने के बाद फरार हो गए थे और उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी. नेपाल पुलिस ने संदीप की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद ली. फिर इंटरपोल ने संदीप के खिलाफ ‘डिफ्यूजन’ नोटिस जारी किया था. कुछ दिनों के इंतजार के बाद जब संदीप काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

संदीप ने इस मामले को साजिश बताया था
उधर गिरफ्तारी वारंट जारी होने के तुरंत बाद नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAN) ने भी संदीप को निलंबित कर दिया गया था. हालांकि संदीप लामिछाने को जनवरी 2023 में बड़ी राहत मिली थी और वह जमानत पर रिहा कर दिए गए थे. उसके बाद संदीप लामिछाने ने फिर से इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वापसी की थी.

पिछले साल काठमांडू में गिरफ्तार होने से कुछ समय पहले, लामिछाने ने फेसबुक पर लिखा था कि वह जांच के सभी चरणों में पूरा सहयोग करेंगे और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. संदीप ने इस मामले को तब ‘साजिश और गलत आरोप’ करार दिया था.

IPL खेलने वाले नेपाल के पहले प्लेयर हैं संदीप
बता दें कि संदीप नेपाल के स्टार प्लेयर हैं. वही देश के अकेले प्लेयर हैं, जो दुनियाभर की क्रिकेट लीग खेल रहे हैं. संदीप IPL में खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर भी हैं. इसके साथ वह ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग (BBL), कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) और लंका प्रीमियर लीग (LPL) समेत कई लीगों में खेल रहे हैं.

लेग स्पिनर संदीप को सबसे पहले पहचान 2018 में मिली थी, जब वह पहली बार IPL खेले थे. तब उनकी उम्र महज 17 साल थी. संदीप को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. संदीप ने आईपीएल में 9 मैच खेले, जिसमें 13 विकेट लिए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में संदीप ने नेपाल टीम के लिए 52 टी20 मैचों में 98 और 51 वनडे मुकाबलों में 112 विकेट चटकाए हैं.

संदीप के नाम ये तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड
संदीप के नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड है. लामिछाने ने सिर्फ 42 मैचों में 100 विकेट के आंकड़े तक पहुंच गए थे. संदीप ने राशिद खान को पछाड़ दिया था, जिन्होंने 44 मैच लिए थे. लामिछाने उन चंद गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्होंने लगातार तीन वनडे इंटरनेशनल पारियों में चार या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए. लामिछाने का एवरेज (मिनिमम 1000 गेंद) वनडे इंटरनेशनल में 18.06 का है, जो बाकी गेंदबाजों से बेहतर है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...